उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन 

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ऐतिहासिक सिटी पैलेस का चित्रपट भेंट कर अभिनन्द किया

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन 
उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और महाराणा प्रताप के वंशज व मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बीच जग मंदिर पैलेस में गर्मजोशी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई

राजसमंद। उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और महाराणा प्रताप के वंशज व मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बीच जग मंदिर पैलेस में गर्मजोशी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ऐतिहासिक सिटी पैलेस का चित्रपट भेंट कर अभिनन्द किया। इस दौरान सीएम माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक-ऐतिहासिक मुद्दों और मेवाड़-उड़ीसा के रिश्तों पर मंथन हुआ। 

क्योंकि, सीएम मोहन चरण माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा के निवासी हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा की माझी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सास संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित