दो इलेट्रिक वाहनों के शोरूम में भड़की आग : पचास स्कूटी और दस ई-रिक्शा जलकर खाक, 4 दमकलों ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मेन गेट कांच का होने से उसके शीशे तड़क गए

दो इलेट्रिक वाहनों के शोरूम में भड़की आग : पचास स्कूटी और दस ई-रिक्शा जलकर खाक, 4 दमकलों ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
एक इले्ट्रिरक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखी करीब 50 स्कूटी और पास के शोरूम में मौजूद 10 ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची नगर निगम की चार दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कोटा। बोरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक इले्ट्रिरक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखी करीब 50 स्कूटी और पास के शोरूम में मौजूद 10 ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची नगर निगम की चार दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह 7.20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि 80 फीट रोड स्थित इले्ट्रिरक बाइक के शोरूम में आग लगी हुई है। सूचना पर पहले दो दमकलें मौके पर भेजी गई। लेकिन आग अधिक भीषण होने पर श्रीनाथपुरम् के साथ ही सब्जीमंडी व खेड़ली फाटक फायर स्टेशनों से चार दमकलें मौके पर भेजी गई। सभी ने एक साथ आग बुझाना शुरू किया। एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।

राधे एंटरप्राइजेज के नाम से इस शोरूम का मेन गेट कांच का होने से उसके शीशे तड़क गए थे, अंदर इले्ट्रिरक स्कूटी जल रहीं थी।  व्यास ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शोरूम मालिक मनोज कुमावत ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय शोरूम बंद था। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है। आसपास  कई अन्य शोरूम व दुकानें थी लेकिन वहां आग को बढ़ने से रोक लिया गया।

पास के शोरूम तक पहुंची आग
सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि आग इतनी अधिक भीषण थी कि उसकी लपटें करीब 10 फीट ऊंचाई तक और दूर से ही दिखाई दे रहीं थी। चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया था। हालांकि शोरूम के ऊपर जिम है, वहां आग को पहुंचेन से रोक लिया गया, लेकिन आग पास ही अड़वा ई-रिक् शा शोरूम तक पहुंच गई थी। जिससे उसके करीब 10 से अधिक ई-रिक् शा भी जलकर खाक हो गए। घटना के जिम में आने वालों ने दी सूचना बोरखेड़ा थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि शोरूम में कई पार्टनर हैं। जिनमें मनोज कुमावत व रामेश्वर राठौर भी हैं। सूचना पर वे भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि शोरूम के ऊपर जिम संचालित होता है। जिममें आने वालों ने शोरूम से धुआं व आग निकलते देख पुलिस कंट्रोल रूम व बोरखेड़ा थाने को सूचना दी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास
जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूरे होने पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्टेशन महोत्सव आयोजित। विधायक गोपाल शर्मा, महापौर...
दशमी 2 दिन, दशहरा एक दिन… 20 या 21 को होगा रावण दहन?
रोड लाइट, सफाई सहित आमजन की समस्याओं की अधिकारी रोजाना करें मॉनिटरिंग : महापौर
पूर्व विधायक भड़ाना हत्या मामले में एक दर्जन से अधिक हिरासत में, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित
100 दिन में बदलेगी जयपुर की सूरत, 500 लोकेशन पर चलेगा सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे