रांवठा रोड में पटरी में आया फ्रेक्चर, बाल-बाल बची जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन

कीमैन की समझदारी से सैकड़ो लोगों की बची जान

 रांवठा रोड में पटरी में आया फ्रेक्चर, बाल-बाल बची जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन

जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकला गया।

कोटा। कोटा-रामगंजमंडी रेल खंड स्थित दरा के पास रांवठा रोड स्टेशन के पास शुक्रवार को रेल पटरी पर बड़ा क्रेक आ गया। इसके चलते मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन  पटरी से उतर ने से बाल-बाल बची। सूचना पर रेल पटरी की मरम्मत कर ट्रेन को धीमी रफ्तार से निकाला। अधिकारी पटरी टूटने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि सुबह करीब 7.30 जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन रांवडा रोड दरा के पास से गुजर रही तभी की मैन रामेश्वर मीणा और महेंद्र मीणा अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रामेश्वर को डाउन लाइन में जॉइंट के पास रेल पटरी फ्रैक्चर नजर आया। इसी समय जयपुर सुपर ट्रेन के आने का समय हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए लाल झंडी दिखाते हुए महेंद्र ने ट्रेन की दिशा में दौड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महेंद्र को ट्रेन आती नजर आई। लाल झंडी नजर आने पर खतरा भांपते हुए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को मौके पर ही खड़ा कर लिया। 

10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से निकाला
 रामेश्वर की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने पटरी की अस्थाई मरम्मत कराई। इसके बाद जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकला गया। जबकि अन्य ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकलने के आदेश जारी किए। दोपहर तक रेल पटरी को स्थाई मरम्मत का काम किया जा रहा था।

बड़ा हादसा टला
सूत्रों ने बताया कि समय रहते टूटी पटरी का पता चलने पर बड़ा हादसा टल गया। रामेश्वर को टूटी पटरी दिखाई नहीं देती तो करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही जयपुर सुपर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकती थी। हालांकि पर टूटी पटरी वाली जगह पर प्लेट बंधी हुई थी। पर तेजी से दौड़ती ट्रेन से प्लेट के नट-बोल्ट टूट भी सकते थे। इस घटना के चलते जयपुर सुपर ट्रेन मौके पर करीब आधे घंटे खड़ी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी