कोटा फिर सुर्खियों में : कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, नौ माह में 20 स्टूडेंट ने की जीवनलीला समाप्त 

छात्र पिछले तीन साल से कोटा में कर रहा था नीट की तैयारी 

कोटा फिर सुर्खियों में : कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, नौ माह में 20 स्टूडेंट ने की जीवनलीला समाप्त 

छात्र के मामा पंकज चौधरी ने बताया कि उनका भांजा लक्की कोटा में तीन साल पहले नीट की तैयारी के लिए आया था।

कोटा। शहर में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में फिर एक कोचिंग स्टूडेंट ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उप-अधीक्षक लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि विज्ञान नगर में किराए से रह रहे दिल्ली निवासी छात्र लक्की (20) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची। एमओ और एफएसएल टीम को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। कमरे में एक कोचिंग का कार्ड मिला है। परिजनों को सूचना दी गई है। मकान मालिक ने बताया कि छात्र लक्की ने 10-12 दिन पूर्व ही दूसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। वह किसी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। इससे पहले वह दूसरे स्थान पर रहता था। 

तीन साल से था कोटा में 
छात्र के मामा पंकज चौधरी ने बताया कि उनका भांजा लक्की कोटा में तीन साल पहले नीट की तैयारी के लिए आया था। छात्र लक्की बिहार का रहने वाला है और पापा दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। 

अब तक बीस की मौत
कोटा शहर में जनवरी से अब तक बीस स्टूडेंट की मौत हो चुकी है। प्रतिमाह दो से अधिक कोचिंग विद्यार्थी आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस बीस में से तीन की मौत संदिग्ध मान रही है। 


विज्ञान नगर में एक कोचिंग छात्र ने फांसी को फंदा लगाया है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  मुकेश कुमार मीणा 
थानाधिकारी विज्ञान 
नगर कोटा  

Read More असर खबर का : वेयरहाउस में गाड़ियां समय पर खाली करने के दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल