सावन लगते ही भीगा कोटा

दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात

सावन लगते ही भीगा कोटा

सावन का महीना शुरू होते ही कोटा में भी इंद्रदेव मेहरबान हो गए और झमाझम बरसात होने लगी। सावन के पहले दिन जहां देर शाम को बरसात हुई थी वही दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर बाद ही बरसात शुरू हो गई ।

कोटा । सावन का महीना शुरू होते ही कोटा में भी इंद्रदेव मेहरबान हो गए और झमाझम बरसात होने लगी। सावन के पहले दिन जहां देर शाम को बरसात हुई थी वही दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर बाद ही बरसात शुरू हो गई । हालांकि कहीं धीमी तो कहीं तेज बरसात होती रही । खंड वर्षा के रूप में थोड़ी - थोड़ी देर में बरसात का क्रम चलता रहा। जिससे पूरे शहर में सड़के भी गई और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली । जबकि 1 दिन पहले तक कोटा को छोड़कर उसके आसपास के इलाकों और जिलों में अच्छी बरसात हो रही थी ।

सावन लगने के बाद कोटा में भी बरसात का दौर शुरू हो गया है । वहीं देर रात 12:00 बजे बाद कोटा में बरसात शुरू हुई जो करीब एक से डेढ़ घंटे तक चली । बादल गरजते रहे, बिजली चमकती  रही और झमाझम बरसात होती रही।  शहर में कई जगह पर पेड़ गिर गए और दुकानों के टीन शेड भी उड़ गए।   रात 12:00 बजे बाद से पूरे शहर में बिजली भी बंद हो गई थी जो सुबह 4:00 बजे तक सामान्य हो सकी।  महावीर नगर से लेकर रेलवे कॉलोनी तक कहीं 2 घंटे तो कहीं 3 घंटे तक बिजली बंद रहने से पूरी रात लोग परेशान होते रहे । लोगों का कहना है कि बिजली बंद होने के बाद कॉल सेंटर पर फोन करते रहे लेकिन किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया । मौसम विभाग के अनुसार 1 दिन पहले कोटा में 4.6 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई थी और तापमान 35 डिग्री पर बना हुआ है । 1 दिन पहले तक गर्मी तेज पड़ रही थी वही शुक्रवार को दिन में बरसात होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक
सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से कोमा (PVS) में पड़े गाजियाबाद के युवक को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दे दी...
बुधवार को गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भक्तों ने भगवान गणेश के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 
ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद
दो लाख में मरम्मत के बाद भी जर्जर कक्षा-कक्ष, असुरक्षित नौनिहाल
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ