जेठ से ज्यादा झुलसा रही अव्यवस्था की तपन

एमबीएस के कई वार्डों में खराब पड़े कूलर व पंखे

जेठ से ज्यादा झुलसा रही अव्यवस्था की तपन

कोटा का तापमान 41 डिग्री पार चल रहा है लेकिन एमबीएस अस्पताल के अधिकांश कूलर पंखे अभी खराब पड़े है। तेज गर्मी के कारण हैंड फैन से मरीज को पंखा करना पड़ रहा है। वार्ड चार पांच एसी लगे हुए लेकिन कुलिंग नहीं कर रहे है।

कोटा। जेठ माह की शुरुआत के साथ ही सूर्य ने गर्मी के तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान पिछले दो दिनों से 41 पार चल रहा है।  लेकिन संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस  के कूलर, पंखे और एसी खराब होने से मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे है। अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्मी शुरू होने से पूर्व ही सभी वार्डो के एसी पंखे कूलर की मरम्मत करने के ठेकेदार को आदेश दे दिए उसके बावजूद एमबीएस अस्पताल के अधिकांश वार्ड में पंखे काम ही नहीं कर रहे है। जिससे मरीजों के परिजनों को घर से पंखा लाकर काम चलना पड़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड के अधिकांश एसी खराब पड़े है, जो चल रहे वो कुलिंग नहीं कर रहे है। 

इमजेंसी मेडिकल वार्ड में एसी बंद, हाथ से करनी पड़ रही हवा
इमरजेंसी में मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज की परिजन कांता वर्मा ने बताया कि वार्ड में अधिकांश एसी खराब है। तेज गर्मी के कारण हैंड फैन से मरीज को पंखा करना पड़ रहा है। वार्ड चार पांच एसी लगे हुए लेकिन कुलिंग नहीं कर रहे है। जिससे बेड तक हवा नहीं पहुंच रही मरीज गर्मी से परेशान हो रहे है। 

अस्थि रोग वार्ड में डक सिस्टम खराब, गर्मी से मरीज परेशान 
अस्थि रोग वार्ड का कूलिंग डक सिस्टम खराब होने से यहां मरीज गर्मी से परेशान हो रहे है। यहां डक ही लगा हुआ है। पंखे बहुत कम है ऐसे मरीजों को घरों से पंखे लाकर काम चलना पड़ रहा है। 

न्यूरोवार्ड में खराब पड़े कूलर
गंभीर बीमारियों के न्यूरो वार्ड में कूलर और पंखे खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि वार्ड कूलर तो रखे है लेकिन उनमें ना तो पानी भरा जाता है। कुछ कूलर तो पूरे खराब पड़े है। घर से पंखा लाकर मरीज को गर्मी से बचाया जा रहा है। संसाधन होने के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं हो रही है। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Read More पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस रेलसेवा का किशनगढ रेलवे स्टेशन पर ठहराव, किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दिखाई हरी झण्डी

मेडिकल वार्ड में खराब पड़ा पंखा 
मेडिकल वार्ड में भती मरीजों ने बताया कि वार्ड के पंखे खराब होने से घर टेबल फेन लाकर लगाया तब जाकर गर्मी से राहत मिली। अस्पताल के अधिकांश पंखे पुराने हो गए है। आए दिन मरम्मत करने के बाद भी खराब हो जाते है। उनको बदलने की आवश्यकता है।

Read More तेज रफ्तार का कहर : ऑडी ने 7 थड़ी-ठेलों को मारी टक्कर, 15 से अधिक को कुचला; 

वार्ड में पंखा नहीं, घर से लाकर लगाया 
इमरजेंसी मेडिकल वार्ड में भर्ती महिला के परिजन  विष्णुकांत  ने बताया कि संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद मूलभूत सुविधा तक अस्पताल नहीं है। मरीजों के लिए वार्ड में ना तो एसी काम कर रहे ना ही पंखे है। घर से पंखा लाकर लगाना हर मरीज की मजबूरी बन गई है। 

Read More जयपुर ऑडी हादसा : लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े

खराब पड़े कूलर मरीजों का बढ़ा रहे ताप
कोटा का तापमान 41 डिग्री पार चल रहा है लेकिन एमबीएस अस्पताल के अधिकांश कूलर पंखे अभी खराब पड़े है। मेडिकल वार्ड में सबसे ज्यादा मरीज आते वहां के कूलर, पंखे खराब पड़े है। कई कूलर पूरे खराब हो गए उसके बावजूद वार्ड की शोभा बढ़ा रहे है। वार्ड मेें भर्ती मरीजों का कहना है कि कई बार नर्सिंग आॅफिसर को कूलर ठीक कराने के लिए कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई मरीजों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

महिला मेडिकल वार्ड का कूलर खराब , महिलाएं परेशान
एमबीएस अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड के हालात तो और भी खराब है। यहां कूलर चल रहे लेकिन पानी नहीं भरने गर्म हवा दे रहे कुछ कूलर खराब पड़े हुए है। जिससे परिजन हाथ से पंखा कर मरीज को गर्मी से बचाने का जतन कर रहे है।

इनका कहना है
अस्पताल में करीब 148 कूलर पंखे मरम्मत कराए और नए कूलर पंखे भी लगवाए है। दो बार सभी वार्डो के पंखे कूलर ठीक करा चुके है। अब भी किसी वार्ड में पंखे खराब है तो बुधवार को एक बार सभी वार्डो के पंखे कूलर और एसी चैक करा लेते है।
- डॉ. दिनेश वर्मा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में...
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण