असर खबर का - कोटा में फिर एक निगम और वार्ड 100, कल से शुरु होगा वार्डों में परिसीमन का काम

स्वायत्त शासन विभाग ने जिला कलक्टरों को जारी किए आदेश

 असर खबर का - कोटा में फिर एक निगम और वार्ड 100, कल से शुरु होगा वार्डों में परिसीमन का काम

कोटा समेत राज्य के तीनों प्रमुख शहरों में फिर से एक-एक नगर निगम होंगे। कोटा में एक निगम होने के साथ ही वार्डों की संख्या भी 100 होगी

कोटा। कोटा समेत राज्य के तीनों प्रमुख शहरों में फिर से एक-एक नगर निगम होंगे। कोटा में एक निगम होने के साथ ही वार्डों की संख्या भी 100 होगी। वार्डों में नए सिरे से परिसीमन का काम 16 फरवरी से शुरु कर 20 मार्च तक पूरा करना है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलक्टर व निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी नगर निकायों में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन व वार्डों का पुर्नगठन किया जाना है। नगरीय निकायों में वार्डों की संख्या का निर्धारण  जनसंख्या के आधार पर  किया जाना है। 10 से 13 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों मे वार्डों की संख्या 100 रखी जानी है। इस हिसाब से कोटा में वाडोरं की संख्या 100 रहेगी। वार्डों में जनसंख्या का अनुपात समान हो इसलिए इसके समायोजन के लिए अनुपातिक सीमा से जनसंख्या 15 प्रतिशत कम या अधिक हो सकती है।  आदेश के अनुसार वार्डों में परिसीमांकन के प्रस्ताव तैयार कर प्रकाशन का काम  33 दिन में यानि 16 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाना है।  परिसीमांकन के प्रस्तावों पर आपत्ती आमंत्रित करने का काम 21 दिन में यानि 21 मार्च से 10 अप्रैल तक पूरा करना है। उसके बाद वार्ड गठन प्रस्ताव मय नक् शे व प्राप्त दावों पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को विशेष वाहक द्वारा 21 दिन में यानि 11 अप्रैल से 1 मई तक प्रेषित किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा आपत्तियों का निस्तारण व प्रस्तावों का अनुमोदन 14 दिन में 2 मई से 15 मई तक किया जाना है। 

कांग्रेस सरकार में बनाए थे दो निगम
राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर कोटा समेत तीन बड़े शहरों में दो-दो नगर निगम बनाए गए थे। कोटा उत्तर व दक्षिण निगम बनाने के बाद यहां नए सिरे से परिसेीमन कराया गया था। जिससे वार्डों की संख्या 65 से बढ़ाकर 150 कर दी गई थी।  लेकिन हालत यह है कि कोटा में दो नगर निगम बनाने के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिला था। वरन् लोग उत्तर दक्षिण के चक्कर में परेशान ही होते रहे। राज्य में सरकार बदलते ही फिर से कोटा समेत तीनों बड़े शहरों में एक नगर निगम करने की चर्चा शुरु हो गई थी। स्वायत्त शासन मंत्री भी कई बार इस संबंध में जानकारी दे चुके थे। अब सरकार द्वारा इस पर मोहर लगा दी गई है। 

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि कोटा में फिर से एक नगर निगम बनाने व 100 वार्ड करने के संबंध में दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 15 दिसम्बर 2024 के अंक में पेज 7 पर परिसीमन से पहले होंगे दोनों नगर निगम एक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इससे पहले भी दैनिक नवज्योति समय-समय पर कोटा में एक नगर निगम होने व वार्डों की संख्या 100 होने के संबंध में समाचार प्रकाशित कर चुका है। 

सरकार के  आदेश के अनुसार करेंगे काम
 कोटा में एक नगर निगम बनाने व वार्डों के नए सिरे से परिसीमन करने का आदेश जारी हो चुका है। डीएलबी द्वारा जारी आदेश के अनुसार समयबद्ध रूप से चरणवार परिसीमन का काम शुरु कर दिया जाएगा। समय पर काम पूरा किया जाएगा। वैसे 5 साल पहले ही परिसीमन हुआ था। इस कारण से इस बार अधिक समस्या नहीं होगी। वार्डों की जनसंख्या का निर्धारण भी समानता के आधार पर ही किया जाएगा। 
-अशोक त्यागी, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर

Read More एसीबी डीआईजी हुए पेश : हाईकोर्ट ने कहा: करें कार्रवाई, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोडों रुपए के घोटाले को लेकर दिए आदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री
मध्य-पूर्व संकट के कारण जयपुर एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और अबू धाबी की उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहीं। हवाई...
धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार