गांजा तस्कर को तीन वर्ष का कठोर कारावास, बैग की तलाशी लेने पर उसमें पांच किलोग्राम गांजा बरामद

25,000 रुपए जुमार्ना

गांजा तस्कर को तीन वर्ष का कठोर कारावास, बैग की तलाशी लेने पर उसमें पांच किलोग्राम गांजा बरामद

विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश ने गांजा तस्करी के आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं 25,000 रुपए  जुमार्ने की सजा से दंडित किया है

कोटा। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश ने गांजा तस्करी के आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं 25,000 रुपए  जुमार्ने की सजा से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 9 सितम्बर 2020 को कुन्हाड़ी थानाधिकारी  ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक शख्स को बैग सहित डिटेन  किया था । शख्स का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम पंकज भारती पुत्र रमाकांत, कोटा रामचंद्रपुरा छावनी चित्रा डेरी के पास का  निवासी बताया।

उसके बैग की तलाशी लेने पर  उसमें पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया। पुलिस ने अनुसंधान के  बाद  पंकज भारती उर्फ राकेश उर्फ कालिया के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी को दोषी मानते हुए पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र  पेश किए जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 8 गवाह लेखबद्ध कर कुल 47 दस्तावेज पेश किए। न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए पंकज भारती उर्फ राकेश उर्फ कालिया को 3 वर्ष के कठोर कारावास और 25,000रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी