सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा : स्कूल की छत गिरने से 6 बच्चों की मौत, 30 घायल

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा : स्कूल की छत गिरने से 6 बच्चों की मौत, 30 घायल

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों व स्टाफ ने मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला।

कोटा। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के  पीपलोदी गांव के राजकीय विद्यालय में शुक्रवार की सुबह अचानक कक्षा कक्ष की छत गिरने से 5 बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 मासूम घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया तथा गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रैफर किया। वहां एक बच्चे के और दम तोड़ने की जानकारी मिली । इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन  मौके पर पहुंचा और प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ की सहायता से मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला । बताया जा रहा है कि कक्षा में 35 बच्चे बैठे थे।

घटना के दौरान गंभीर घायल हुए नौ बच्चों में पायल (14), प्रियंका (14), कार्तिक (8), हरीश (8), कुन्दन (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंदन (12), मिनी(13), वीरम (8), मिथुन(11), आरती (9), विशाल(9), अनुराधा (7), राजू (10), शाहीना (8) को जिला अस्पताल झालावाड़ रैफर किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन