जल जीवन मिशन के नलों में नहीं पहुंच रहा पानी

नए कनेक्शनों की पाइप लाइन लीकेज होने से व्यर्थ बह रहा पीने का पानी, लोगों ने की कार्यवाही की मांग

जल जीवन मिशन के नलों में नहीं पहुंच रहा पानी

जल जीवन मिशन योजना के तहत पीएचईडी द्वारा कनेक्शन किए गए थे। लेकिन जलापूर्ति शुरू होते ही कनेक्शनों में लीकेज की शिकायत होने लगी।

बूढ़ादीत। कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत लगे नलों में लीकेज की शिकायत होना आम बात हो गई है। जिससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीण मूलचंद मीणा, ललित मीणा आदि ने बताया कि योजना के तहत पीएचईडी द्वारा कनेक्शन किए गए थे। लेकिन जलापूर्ति शुरू होते ही कनेक्शनों में लीकेज की शिकायत होने लगी। नलों में पानी नहीं आने तथा लीकेज की समस्या जब ठेके के कर्मचारियों को बताते हैं तो वह नल कनेक्शन ठीक करने के मनमाने दाम वसूलते हैं। जबकि ठेकेदार ने अभी नवीन कनेक्शन किए हैं। लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही मुख्य पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत आने लगी है।

दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
उपभोक्ताओं ने नलों के कनेक्शनों में गुणवत्ताहीन सामग्री लगाने की शिकायत की है। साथ ही ठीक करवाने के बदले में राशि की मांग करने वाले कर्मचारियों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।  
नल कनेक्शनों के लीकेज की शिकायत मिल रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को ठेकेदार को पाबंद करना चाहिए।
-भैरुलाल सुमन, सरपंच, बूढ़ादीत 

नल कनेक्शन ठीक करने के बदले कर्मचारियों के राशि की मांग करने की शिकायत मिली है। शीघ्र मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। 
-मुकुट बिहारी मीणा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, सुल्तानपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध