चाय पीते आई युवक को मौत

धानमंडी स्थित सब्जीमंडी में ठेले पर लेने आया था सब्जियां, बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपा

 चाय पीते आई युवक को मौत
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाय पीते समय अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों के निवेदन पर उन्हें सौंप दिया।

कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाय पीते समय अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों के निवेदन पर उन्हें सौंप दिया।
 
 तबीयत खराब होने से लेटा जमीन पर
 एएसआई कानाराम ने बताया कि शेतान सिंह (42) पुत्र सायरलाल सिंह निवासी अजमेर हाल गोदाबरी धाम दादाबाड़ी सुबह दस बजे सब्जीमंडी  में ठेले पर अपने अन्य साथियों के साथ सब्जियां लेने आया था। सब्जियां लेने के बाद ठेले पर जमा लिया और लेकर चल दिया था। इसके बाद पोस्ट आॅफिस के पास चाय की थड़ी पर अन्य साथियों के साथ चाय पी रहा था, उसी समय उसकी तबीयत खराब हो गई और जमीन पर लेट गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया । बाद में मृतक की पत्नी के निवेदन पर शव को बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया। मृतक गलियों में घूम-घूमकर ठेले पर सब्जियां बेचता था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई