गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश नाकाम : 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, एक गिरफ्तार 

दिल्ली ब्लास्ट में भी इसी विस्फोटक का हुआ था इस्तेमाल

गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश नाकाम : 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, एक गिरफ्तार 

पुलिस ने  नागौर में 26 जनवरी से पहले एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला।

नागौर। पुलिस ने  नागौर में 26 जनवरी से पहले एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके से सुलेमान खान (50) को गिरफ्तार किया गया है। वह हरसौर का रहने वाला है और उस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं।
गत नवम्बर में दिल्ली में अमोनियम नाइट्रेट से हुआ था विस्फोट : दरअसल अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इससे एक दिन पहले, 9 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी छापेमारी में करीब 3 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।

केंद्रीय एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ
एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध-अवैध माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालांकि विस्फोटक मिलने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। वे भी सुलेमान से पूछताछ करेंगी। बरामद सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं।

9 कार्टून डेटोनेटर भी मिंले
पुलिस ने मौके से 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान निस्तारण के लिए लगातार बैठकें जारी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह