दुष्कर्म के आरोपी बाबा को स्ट्रेचर पर लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

लाठी-डंडों से पीट पीटकर पर दोनों पैरों में कर दिया था फै्रक्चर

दुष्कर्म के आरोपी बाबा को स्ट्रेचर पर लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

पुलिस ने आरोपी को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। फैर फै्रक्चर होने से पुलिस उसे स्ट्रेचर पर लेकर कोर्ट पहुंची।

पली/रोहट। एक 17 वर्षीया किशोरी से रेप के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार दोपहर स्ट्रेचर पर ले जाकर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। संबंधित थाना के एसएचओ के अनुसार क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर ढोंगी बाबा गत पांच वर्ष से पूजा पाठ कर रहा था। एक विवाहिता अपने आठ साल के बेटे को मिर्गी की बीमारी होने पर बाबा के पास इलाज कराने आई। बाबा ने कहा, बच्चे को दो माह के लिए यहीं रखना होगा, फिर वह ठीक हो जाएगा। ऐसे में महिला धार्मिक स्थल पर बने एक कमरे में अपने बेटे और पति के साथ रहने लगी। पति यहीं से दिन में काम पर चला जाता था।

विवाहिता की 17 वर्षीया बेटी अपने दादा-दादी के पास रहती थी। वह एक दिन मां के साथ धार्मिक स्थल पर आई, जिसे देख ढोंगी बाबा की नीयत खराब हो गई। 16 जून की रात ढोंगी बाबा ने उसके साथ ज्यादती की। इसपर उसने अपने मामा को सारी बात बताई। जिसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने 17 जून की रात सोते समय ढोंगी बाबा से जमकर मारपीट की। लाठी-डंडों के वार से उसके पैर मे फे्रक्चर हो गए। 

अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। फैर फै्रक्चर होने से पुलिस उसे स्ट्रेचर पर लेकर कोर्ट पहुंची। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी को डेढ़ बजे जेल लेकर पहुंची, लेकिन बीमार होने पर प्रशासन ने जेल में रखने से मना कर दिया। इस पर जेल के डॉक्टर ने उसे हॉस्पिटल के जेल वार्ड के लिए रेफर कर दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे जेल वार्ड में भर्ती करवाया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।...
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई