भाजपा व कांग्रेस पार्षदों में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव

एक-दूसरे पर फेंका पानी, फाड़ी प्रतिवेदन की कॉपियां

भाजपा व कांग्रेस पार्षदों में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव

राजसमंद नगर परिषद बोर्ड की बजट बैठक में कांग्रेस व भाजपों पार्षदों में धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस को मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कराना पड़ा।

राजसमंद। राजसमंद नगर परिषद बोर्ड की बजट बैठक में कांग्रेस व भाजपों पार्षदों में धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस को मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कराना पड़ा।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि नए बोर्ड की यह पहली ऑफलाइन बैठक थी। भाजपा पार्षदों को उनकी बात रखने के लिए दो मिनट का समय भी नहीं दिया गया। विरोध में भाजपा पार्षद वेल में आकर बैठ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी, लेकिन सभापति अशोक टांक लगातार बजट प्रस्ताव पढ़ते रहे और बाद में बजट पास हो गया। विधायक ने बताया कि हंगामे के दौरान सभी कांग्रेस पार्षद सभापति टांक के पीछे पहुंच गए। बाद में उन्होंने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों पर पानी, कागज, फाइलें और किताबें फेंकी। भाजपा पार्षद सूर्यप्रकाश जांगिड़, दीपक शर्मा, हिम्मत कुमावत, मोहन कुमावत आदि के साथ हाथापाई की गई।


महिला पार्षदों से भी धक्का मुक्की: विधायक ने कहा कि हाथापाई को रोकने के लिए मैं महिला पार्षदों के साथ गई तो मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। पार्षद खुश बी, राजकुमारी, गुलाबी देवी के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज की गई। सभापति व उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली ने पार्षद सूर्यप्रकाश जांगीड़ पर शराब पीकर बैठक में शामिल होने का आरोप लगाया। बैठक में कांग्रेस पार्षद राजकुमारी के पति शारीरिक शिक्षक दाऊ पालीवाल सहित कुछ महिला पार्षदों पति के भी शामिल हुए। नगरपरिषद कार्मिक रेणु शर्मा पर वीडियो बनाने व पार्षद दीपक शर्मा से अभद्रता से पेश आने का आरोप लगाया।

भाजपा ने किया हंगामा
भाजपा के सभी पार्षदों ने बैठक में हंगामा किया गया। पार्षद सूर्यप्रकाश जांगिड़ ने अभद्रता करते हुए बजट की कॉपियां फाड़ी और बोतल से पानी उछालने के साथ ही मुझ पर भी बोतल फेंकी। भाजपा पार्षद हाथापाई तक पर उतर आए। भाजपा का एक पार्षद सदन में नशा करके आया और महिला पार्षदों से भी अभद्रता करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। - अशोक टांक, सभापति नगर परिषद, राजसमंद

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण