बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा, ट्रक चालक की मौत

प्रेम कुमार ढोली ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई

बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा, ट्रक चालक की मौत
जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में स्थित देसूरी के नाल में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया।

राजसमंद। जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में स्थित देसूरी के नाल में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। उदयपुर की तरफ से जा रहा एक ट्रक कुख्यात पंजाब मोड़ से 200 मीटर पहले बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बीकानेर निवासी ट्रक चालक जगदीश प्रसाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि खलासी प्रेम कुमार ढोली ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। 

सूचना पर पहुंची चारभुजा थाना पुलिस ने घायल खलासी को इलाज के लिए चारभुजा अस्पताल में भर्ती करवाया, मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर बैरीकैडिंग कर यातायात को बहाल करवाया। कुछ दिन पहले ही देसूरी की नाल में पंजाब मोड पर स्कूली बस हादसे में 3 बालिकाओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने देसूरी की नाल का दौरा किया था और सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में तेज बारिश से घरों में पानी भरा, चित्तौड़गढ़ में तीन इंच से ज्यादा बरसात जयपुर में तेज बारिश से घरों में पानी भरा, चित्तौड़गढ़ में तीन इंच से ज्यादा बरसात
राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय है। इसके असर से मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश...
युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त
संसद में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पारित: NCDC का दायरा बढ़ेगा, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम्’ करने को मंजूरी
आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन
डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपी बरी, सचिन पायलट ने भाजपा सरकार से न्याय की मांग की
भाकपा सांसद संदोष कुमार ने लिखा राज्यसभा सभापति को पत्र, राज्यसभा रिकॉर्ड से सीतारमण की टिप्पणियां हटाने की मांग
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला: 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला