कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती : व्यापारियों को मिली राहत, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

सरकार द्वारा रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती : व्यापारियों को मिली राहत, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने दिसंबर 2025 की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की। कंपनियों के ताज़ा संशोधन के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया। जनवरी 2025 से अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 200 रुपये से अधिक की कमी हो चुकी है, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है।

जयपुर। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने दिसंबर 2025 की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। कंपनियों के ताज़ा संशोधन के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 200 रुपये से अधिक की कमी हो चुकी है, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है।

कंपनियों द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, राजस्थान में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर 10 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद इसकी कीमत 1618.50 रुपये से घटकर 1608.50 रुपये हो गई है। पिछले माह भी कॉमर्शियल सिलेंडर पर 5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। बाजार में घरेलू सिलेंडर पहले की तरह 856.50 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। वहीं बीपीएल और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जयपुर में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ। एसओजी ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव