जेके लोन अस्पताल की व्यवस्थाएं जानने प्रमुख सचिव पहुंची, सुधार के दिए निर्देश 

मरीजों की तरफ से कई असुविधाओं के बारे में जानकारी

चिकित्सा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ अस्पतालों की व्यवस्थाओं का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एसएमएस गणगौरी महिला अस्पताल का जायजा लिया था और आज वे जे के लोन अस्पताल पहुंची। हॉस्पिटलों में बिगड़ती व्यवस्थाओं को सुधारने के उदेश्य से आज प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ गायत्री ए. राठौड़ ने आज जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

जयपुर। चिकित्सा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ अस्पतालों की व्यवस्थाओं का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एसएमएस गणगौरी महिला अस्पताल का जायजा लिया था और आज वे जे के लोन अस्पताल पहुंची। हॉस्पिटलों में बिगड़ती व्यवस्थाओं को सुधारने के उदेश्य से आज प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ गायत्री ए. राठौड़ ने आज जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां वे वार्डो में गई और भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। इस दौरान कुछ मरीजों से जब उन्होंने दवाईयां, जांचों के बारे में पूछा तो सामने आया कि कई मरीजों को कुछ दवाईयां और जांचों के लिए बाहर भेजा रहा है। इस पर उन्होंने डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बाहर से जांच करवाने और दवाईयां लाने के लिए पर्ची नहीं लिखने के निर्देश दिए। इससे पहले जब वह हॉस्पिटल के अलग-अलग सेक्शन में गई तो उन्हें कुछ स्टाफ बैठा दिखा। जिनसे पूछा तो पता चला कि वह ट्रेनिंग के लिए यहां आया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाफ से काम न करवाने पर राठौड़ ने नाराजगी जताई और स्टाफ को ट्रेनिंग करवाने और उनसे काम करवाने के लिए कहा। इस दौरान प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आर. एन सेहरा समेत अन्य डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी भी साथ रहे।

 फीडबैक फार्म रखवाने के निर्देश : प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजीट के दौरान कुछ जनरल और आईसीयू वार्ड में भी गई। यहां उन्होंने जब मरीजों से यहां की व्यवस्था, इलाज के बारे में फीडबैक लिया तो उन्हें कई मरीजों की तरफ से कई असुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल अधीक्षक को वार्डों और हॉस्पिटल में अलग-अलग स्थानों पर फीडबैक फार्म और उसे जमा करने की पेटी रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन अपनी शिकायतों और यहां होने वाली समस्याओं को लिखकर प्रशासन और सरकार तक पहुंचा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित