तेज ठंड से मिली राहत, शीतलहर का प्रभाव भी हुआ कम

न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया

तेज ठंड से मिली राहत, शीतलहर का प्रभाव भी हुआ कम

हालांकि बीती रात अधिकांश जिलों में तापमान पांच से सात डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार रात जहां कड़ाके की सर्दी रही वहीं बुधवार को नए साल की सुबह भी कोहरे और गलन वाली सर्दी के साथ ही हुई। हालांकि दोपहर होते तेज धूप खिल गई और शीतलहर के साथ ही गलन का प्रभाव भी कुछ कम हो गया। इससे लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कुछ राहत मिली। वहीं बुधवार को दिन के तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बीती रात अधिकांश जिलों में तापमान पांच से सात डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को दिन का तापमान जयपुर में फिर से करीब छह डिग्री बढ़कर 19.4 डिग्री पर पहुंच गया। इधर प्रदेश में बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिलानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, माउंट आबू 5, सिरोही 5, अलवर 5.5, अजमेर 5.3, गंगानगर 5.1, फतेहपुर 5.1, चूरू 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बीती रात सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने गुरुवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्दी से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। आसमान भी साफ रहेगा, धूप खिलेगी और शीतलहर का प्रभाव भी कम रहेगा। 

Tags: cold

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 50% रेल नेटवर्क अब सेमी-हाई स्पीड (130 किमी/घंटा) के लिए तैयार है। जापान...
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना
जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना