भैरू बाबा का मनाया जन्मोत्सव : 101 किलो का काटा केक, 71 सौ दीपकों से जगमगाया भैरव धाम

मंगला आरती के साथ ही भक्तों का आना शुरू

भैरू बाबा का मनाया जन्मोत्सव : 101 किलो का काटा केक, 71 सौ दीपकों से जगमगाया भैरव धाम

काल भैरव अष्टमी के दिन बुधवार को लोक देवता भैरव बाबा का जन्मोत्सव 101 किलो मावे का केक काटकर मनाया गया। वहीं युवा विकास मंच ने 71 सौ दीपकों का दीपदान किया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर प्रकाशित हो गया।

रींगस। काल भैरव अष्टमी के दिन बुधवार को लोक देवता भैरव बाबा का जन्मोत्सव 101 किलो मावे का केक काटकर मनाया गया। वहीं युवा विकास मंच ने 71 सौ दीपकों का दीपदान किया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर प्रकाशित हो गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर ने बताया कि काल भैरव अष्टमी के दिन भैरव बाबा ने शिवजी के पांचवे रुद्र अवतार के रूप में अवतार लिया था।

इस दिन को विशेष प्रयोजन के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर को सजा कर, बाबा की मूर्ति का 51 किलो दूध से अभिषेक कर कोलकाता से आए फूलों से विशेष शृंगार किया गया। पूरे दिन मंदिर में भैरव नामावली के पाठ, हवन, सत्संग कार्यक्रम चले। तड़के मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। वहीं संध्या काल में भव्य आतिशबाजी के साथ बाबा का केक काटा गया जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने बाबा को हैप्पी बर्थडे के जयकारे लगाए।

गंगा मैया की तर्ज पर महाआरती 
इस बार नवाचार कर गंगा मैया की आरती की तर्ज पर भैरुजी जोहड़ी की महाआरती की गई, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में दीपक लेकर भैरु बाबा की पवित्र जोहड़ी की आराधना की। गौरतलब है कि भैरु बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालु भैरुजी जोहड़ी को पवित्र गंगा नदी का अंश मानते हैं जिसमें स्नान मात्र से ही दु:ख, दर्द, पीड़ा दूर होती है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण