निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा खाटुधाम

विभिन्न जगहों पर सेवा शिविरों में किया दान-पुण्य

निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा खाटुधाम

निर्जला एकादशी व द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। बाबा श्याम के इस मासिक मेले के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्याम भक्त इस तपती धूप में आस्था के साथ मन में दर्शन की ललक लिए आगे बढ़ रहे थे।

खाटूश्यामजी। निर्जला एकादशी व द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। बाबा श्याम के इस मासिक मेले के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस भीषण गर्मी में भक्त बाबा श्याम के दीदार को आतुर नजर आए। श्याम दीवाने रींगस से खाटूनगरी की पदयात्रा करते हुए हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए। रींगस रोड से खाटूधाम की प्रत्येक गली बाबा श्याम के भक्तों से अटी हुई है। बाबा श्याम की बड़ी एकादशी माने जाने वाली इस निर्जला एकादशी पर धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होटल आदि फुल रहे। श्याम भक्त इस तपती धूप में आस्था के साथ मन में दर्शन की ललक लिए आगे बढ़ रहे थे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेला ग्राउंड में लगाई बैरि केडिंग में कतार बद्ध होकर श्याम भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई। साथ ही श्याम भक्तों के लिए इस भीषण गर्मी में छाया, कूलर, पेयजल व इत्र की बरसात की व्यवस्था की गई, जिससे आने वाले श्याम भक्तों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके। निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक धर्मशाला, सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर पेय पदार्थ, फल सहित व्रत के दौरान लिए जाने वाले अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा कर रहे अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक श्याम भक्तों की मनुहार करते नजर आए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित