महरमपुर में बदमाशों ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर मौत

मृतक के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

महरमपुर में बदमाशों ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर मौत

सुलताना-चनाना मार्ग पर एक युवक की गाड़ी चढ़ाकर हत्या का मामला सामने आया है। महरमपुर का युवक सुंदर लाल गोस्वामी जितावता की ढाणी में करणी पैलेस के पास स्विफ्ट गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान मनोज, लक्ष्मण सिंह और विक्रम पिकअप लेकर आए और सुंदरलाल को टक्कर मारी और उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी।

चिड़ावा। सुलताना-चनाना मार्ग पर एक युवक की गाड़ी चढ़ाकर हत्या का मामला सामने आया है। महरमपुर का युवक सुंदर लाल गोस्वामी जितावता की ढाणी में करणी पैलेस के पास स्विफ्ट गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान मनोज, लक्ष्मण सिंह और विक्रम पिकअप लेकर आए और सुंदरलाल को टक्कर मारी और उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी। जिसे गम्भीर हालत में जयपुर रैफर किया गया, जिसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुंदरलाल को इन युवकों ने किसी बात को लेकर दिन में धमकी भी दी थी। सुंदरलाल ने मरने से पहले मोबाइल पर बयान भी दिया है। जिसमें उसने युवकों के नाम बताएं है। सुन्दरलाल के साथ घटना के समय उसके दोस्त रजनीश डारा, उदयभान और अंकुर झाझड़िया भी मौजूद थे। घायल सुंदर लाल को सुलताना के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जयपुर रैफर किया गया। घोडीवारा के पास युवक की मौत हो गई। सीआई इंद्रप्रकाश यादव घटना स्थल पर जाब्ते के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया। शव को चिड़ावा मोर्चरी लाया गया। यहां पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर जमा ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है

बदमाशों से पिछले दिनों हुई थी झड़प
जानकारी के अनुसार दो गुटों में काफी दिनों से छोटी-छोटी बातों पर झड़प चल रही थी। कल दिन में भी दोनों गुटों में झड़प होने के समाचार हैं। वहीं रात को दूसरे गुट ने मौका देखकर ये हमला बोल दिया। सुल्ताना इलाके के इस क्षेत्र में युवाओं के छोटे-छोटे गुट बने हुए हैं। जिनमें आपस में ठनी रहती है। आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कल रात सम्भवत: शराब के नशे में ये बड़ी घटना हो गई। अब पुलिस इस मामले में बड़ी ही बारीकी से जांच में जुटी है और मृतक के साथ के सभी युवकों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। सीआई इन्द्रप्रकाश यादव ने कहा कि मामले की गम्भीरता से जांच हो रही है। कोई भी दोषी है तो बख्शा नहीं जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते पेट्रोल पम्प को भी बंद करा दिया गया...
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र