मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी, कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन खुलासा नहीं

पुलिस की अनदेखी से आमजन में भारी रोष व्याप्त है,

मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी, कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन खुलासा नहीं
कभी दुकानों के शटर तोड़कर तो कभी मकानों के ताले तोडकर चोरी घरों में रखे जेवरात व नकद राशि चुरा कर ले जाते है, पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद पुलिस चोरों की तलाशी करना भूल जाती है।

टोडारायसिंह। पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास, अपराधी में भय के विपरित कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया है।


कभी दुकानों के शटर तोड़कर तो कभी मकानों के ताले तोडकर चोरी घरों में रखे जेवरात व नकद राशि चुरा कर ले जाते है, पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद पुलिस चोरों की तलाशी करना भूल जाती है। यही हाल कस्बे में देखा जा रहा है। पुलिस की अनदेखी से आमजन में भारी रोष व्याप्त है, आमजन सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है।
 बीती रात को कस्बे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित कमल मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दुकान मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई है।


 पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मालिक छोटूलाल कमल कुमार सैनी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बीती रात करीब 11.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया, लेकिन सुबह 4 बजे ग्राहक घर पर आकर कहा कि आपकी दुकान के शटर आधे खुले हुए है। इस पर दुकान आकर देखा तो आधा शटर खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ मिला। मालिक दुकान में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला तथा गल्ला गायब था। इस पर गल्ला की तलाशी करने पर आमसागर के पास इमली के पेड के नीचे मिला। गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन