नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम: टोंक में 150 किलो विस्फोटक जब्त, यूरिया की बोरियों में छुपाकर ले जा रहे थे

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम: टोंक में 150 किलो विस्फोटक जब्त, यूरिया की बोरियों में छुपाकर ले जा रहे थे

नए साल के जश्न से पहले राजस्थान पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। टोंक जिले में कार से 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टोंक। नए साल के जश्न से पहले राजस्थान पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। टोंक जिले में कार से 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक को यूरिया खाद की बोरियों में छुपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक टोंक में ही सप्लाई किया जाना था।

NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए

मामला बरौनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-52 पर चिरौंज गांव के पास का है। डीएसटी और पुलिस टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। सुबह करीब 9 बजे बूंदी से टोंक की ओर आ रही एक सियाज कार को संदिग्ध मानकर रोका गया। कार में यूरिया खाद के कट्टे भरे हुए थे।

पीछा करने पर भागने लगे आरोपी

Read More 10 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टीम को शक हुआ तो कार का पीछा किया गया। इस दौरान कार सवार हाईवे छोड़कर चिरौंज गांव की ओर भागने लगे। टीम ने गांव के बाहर घेराबंदी कर कार को रोका।

Read More कागजों में सफाई, सड़कों पर गंदगी : मॉनिटरिंग के अभाव में शहर कचरे के ढेर में तब्दील, आयुक्त के आदेश के बाद भी मॉनिटरिंग की अनदेखी

यूरिया की बोरियों में छुपा था विस्फोटक

Read More पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास पर काम तेज करने की सरकार से की मांग, कहा- निर्माण गुणवत्ता और तेजी से कार्य जरूरी, पर्यटन हब के लिए महत्वपूर्ण

पुलिस पूछताछ में कार सवार घबरा गए। तलाशी लेने पर यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर रखा गया अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। कार से चार अलग-अलग कट्टों में कुल 150 किलो विस्फोटक मिला।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने विस्फोटक के साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल और 11 मीटर वायर भी जब्त किए हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र (48) और सुरेंद्र मोची (33), निवासी करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है।

किसे करनी थी सप्लाई, जांच जारी

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि इतनी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट किसी भी बड़ी विस्फोटक घटना को अंजाम देने के लिए पर्याप्त है। फिलहाल, जांच की जा रही है कि यह विस्फोटक कहां से खरीदा गया, किसके लिए ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए आतंकी या आपराधिक एंगल से भी जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर...
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 
राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा