राहुल गांधी को ईडी नोटिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना

भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया

राहुल गांधी को ईडी नोटिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना

टोंक। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को ई.डी. के दिए गए नोटिस व लगातार पिछले 2 दिनों से हो रही पूछताछ के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में गांधी पार्क टोंक में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ धरना दिया गया।

टोंक। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को ई.डी. के दिए गए नोटिस व लगातार पिछले 2 दिनों से हो रही पूछताछ के खिलाफ  जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में गांधी पार्क टोंक में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ  धरना दिया गया। तत्पश्चात गांधी पार्क घण्टाघर चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए लक्ष्मण गाता ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार बदले और नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी जैसे  वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जांच एजेंसियों का केन्द्र सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

पूर्व विधायक कमल बैरवा, ने कहा कि अनावश्यक रूप से हमारे राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी  पिछले 8 सालों से भाजपा की तानाशाही केन्द्र सरकार के विरूद्ध आवाजÞ उठा रहे है तथा देश के  वलंत मुद्दों को संसद एवं सड़क तक संघर्ष कर आमजन तक पहुंचा रहे है। इसी से घबराई हुई केन्द्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, पार्षद शब्बीर अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आतीफ नकÞवी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद यूसुफ इंजिनियर, ब्लॉक संगठन महासचिव अहसान बाबा, पूर्व डी.आर. मणिन्द्र बैरवा, शिक्षक नेता मेहमूद शाह, जिला प्रवक्ता जर्रार खान आदि ने धरने को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर एडवोकेट चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट शकीलुर्रहमान खान, धमेन्द्र सालोदिया, आई.टी. सैल प्रदेश महासचिव अरशद चिश्ती, नईम अपोलो, पार्षद विकास लोदी, एडवोकेट मूलचन्द बैरवा, युवा नेता हंसराज चौधरी, युवा कांग्रेस पंकज यादव, मुराद गांधी, जावेद चिश्ती, अजमल देवपुरा, रशीद इंटक, विनोद राय, अर्जुन लक्षकार सेवादल, फिरोज नागौरी, राजीव मीमरोट, आमिर, फारूक, आकाश बैरवा, एन.एस.यू.आई. के पूर्व जिलाध्यक्ष जसराम मीणा, राजेश किराड़, विनोद मराठा, मनोज महावर, राजीव रेगर, कवि खान, पूर्व पार्षद वसीम अकरम, पूर्व पार्षद शकील मियां, मासूम अली, इरशाद खान सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष, शोकत हुसेन सेवादल, सुरेन्द्र रेगर, बाबू लाल रेगर, सत्यनारायण रेगर, लालसिंह आदिवासी, मोहम्मद नईम, उमर खान रोड़वेज, मोती लाल बैरवा, देवेन्द्र रेगर, उमर अली, नफीस अहमद, बनवारी आदिवासी, महावीर जी, अकबर गुलजार बाग, राजेन्द्र, मनमोहन गुर्जर, देवकिशन गुर्जर, पार्षद रमेश महावर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई