सियासी जादूगर व विधायकों को आंचल ने दिखाए जादू के करतब

आंचल सभी मंत्रियों एवं विधायकों को उनके तिलिस्म से बांधे रखने में कामयाब रही।

 सियासी जादूगर व विधायकों को आंचल ने दिखाए जादू के करतब
उदयपुर। शहर के करीब कोडियात स्थित होटल ताज अरावली में लेकसिटी की लाडली जादूगर आंचल ने सियासी जादूगर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में प्रदेशभर के विधायकों को उसके जादुई करतबों से अचंभित कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले शो में जादूगर आंचल ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को उनके तिलिस्म से बांधे रखने में कामयाब रही।

 उदयपुर। शहर के करीब कोडियात स्थित होटल ताज अरावली में लेकसिटी की लाडली जादूगर आंचल ने सियासी जादूगर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में प्रदेशभर के विधायकों को उसके जादुई करतबों से अचंभित कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले शो में जादूगर आंचल सभी मंत्रियों एवं विधायकों को उनके तिलिस्म से बांधे रखने में कामयाब रही।


लेकसिटी के होटल में ठहरे मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों के मनोरंजन के लिए हो रहे कार्यक्रम में जादूगर आंचल ने जादू कला के अतिरिक्त मेंटलिज्म का प्रदर्शन किया। इसमें मंत्रियों एवं विधायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जादू श्रेणी के उच्चतम प्रभाव मेंटलिज्म को रूबरू अनुभव किया। सभी ने जादुई मनोरंजन का आनंद लेते हुए तालियों की गडगड़ाहटों ने आंचल का भरपूर उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान आंचल विधायकों के पास मोबाइल लेकर गई और उनसे मोबाइल में अल्फाबेट टाइप करने को कहा जो एक-एक कर विधायकों ने अल्फाबेट मोबाइल में टाइप किए और वे सामने लगे पर्दे पर डिस्प्ले होते दिखे जिसे देख कर सभी विधायक अचंभित हो उठे। इस पर गहलोत के पास बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा बोल पड़े कि उन्होंने तो टाइप मोबाइल पर किया फिर पर्दे पर कैसे पहुंचा, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा।


इसी तरह मंत्री ममता भूपेश कागज पर उनकी मां का नाम लिखकर ले गई तो जादूगर आंचल ने कागज को खोले बिना उनकी मां का नाम बताकर सभी को चौंका दिया। शो के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मंच पर पहुंचे और आंचल की प्रस्तुति के साथ भागीदार बनें। कुल मिलाकर करीब डेढ़ घंटे के शो का विधायकों ने भरपूर आनंद लिया और उन्होंने मोबाइल के जरिए शो लाइव कर परिवार के सदस्यों को भी उनके अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री गहलोत से रूबरू होते हुए जादूगर आंचल ने समस्त मंत्रियों के समक्ष कोरोना काल के बाद जादूगरों के शो पुन: शुरू करने को लेकर उत्पन्न परेशानियों का जिक्र करते हुए सहयोग की अपील की। इस पर गहलोत ने आश्वस्त किया कि उनकी तरफ से प्रस्ताव मिलने पर वे स्वीकृत करवा देंगे।

 

Read More निजी अस्पताल पर रोगी के उपचार में लापरवाही : परिजनों का हंगामा, चिकित्सकों समेत स्टाफ को पीटा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
जयपुर के पूर्व जिले की प्रतापनगर और बजाज नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एनडीए बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा