सोशल मीडिया के जरिए ISI से जुड़ा पाक जासूस 10 दिन के रिमांड पर, तीन राज्यों से भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी

राजस्थान में पाक जासूस गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए ISI से जुड़ा पाक जासूस 10 दिन के रिमांड पर, तीन राज्यों से भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी

श्रीगंगानगर में पकड़े गए पाकिस्तानी ISI से जुड़े जासूस प्रकाश सिंह उर्फ बादल को सीआईडी इंटेलिजेंस ने कोर्ट में पेश किया, जहाँ से 10 दिन का रिमांड मिला। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था और ओटीपी सप्लाई व वित्तीय लेन-देन में भी शामिल था।

जयपुर। सीआईडी इंटेलिजेंस ने श्रीगंगानगर से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे 10 दिन का रिमांड मिला। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी ISI से जुड़ा हुआ था और राजस्थान, पंजाब व गुजरात से भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाएं पाक हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। डीजी (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ बादल (34), निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। CID ने 15 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 10 दिन का रिमांड स्वीकृत किया।

विदेशी नंबरों से लगातार संपर्क

27 नवंबर को साधूवाली सैन्य क्षेत्र के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर प्रकाश सिंह को पकड़ा गया। उसके मोबाइल में विदेशी और पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबरों से लगातार संपर्क के सबूत मिले।

ISI के संपर्क में, ऑपरेशन सिंदूर से सक्रिय

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी तीन हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर 

ज्वाइंट इंटरोगेशन सेंटर में पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही ISI के संपर्क में था। वह सैन्य वाहनों, संस्थानों, सीमावर्ती क्षेत्र की भू-स्थिति, पुल, सड़क, रेलवे लाइन और नए निर्माण से जुड़े संवेदनशील इनपुट पाकिस्तान भेजता था।

Read More देई–बूंदी क्षेत्र के लिए 2047 तक बनेगा मास्टर प्लान, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

OTP सप्लाई और वित्तीय लेन-देन में भी शामिल

Read More घर्षण से निकली चिंगारी, थर्मल के कॉल हैंडलिंग प्लांट में भड़की आग : रोलर बेल्ट जले, लाखों रुपए का नुकसान ; दूर से उठती दिखीं आग की लपटें

आरोपी भारतीय नंबरों के OTP पाक एजेंटों को उपलब्ध करवाता था, जिनका उपयोग वे भारतीय व्हाट्सऐप नंबरों पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए करते थे। इसके बदले उसे धनराशि भी दी जाती थी।

ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार

पूछताछ और तकनीकी जांच में मिले सबूतों के बाद आरोपी को शासकीय गुप्त बात अधिनियम-1923 के तहत जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी