उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर हादसा : गुजरात से आरोपी को लेकर आ रहे पुलिसकर्मियों की कार पलटी, कांस्टेबल की मौत

एएसआई सहित चार घायल 

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर हादसा : गुजरात से आरोपी को लेकर आ रहे पुलिसकर्मियों की कार पलटी, कांस्टेबल की मौत

कार में पांच लोग फंसे हुए थे। मौके पर क्रेन को बुलाकर कार को सीधा करवाकर सभी को निकाला गया। 

उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पिंडवाड़ा हाइवे पर गुजरात से धोखाधड़ी के आरोपी को भीलवाड़ा लेकर जा रही पुलिसकर्मियों की कार पलट गई। कार में 3 पुलिसकर्मी, आरोपी और चालक सवार थे। कार पलटने से पांचों उसमें फंस गए। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं 2 पुलिसकर्मियों सहित चार जनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गोगुंदा थाना क्षेत्र में खाखड़ी के पास रामनिवास होटल के सामने एक कार पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। कार पूरी तरह से पिचकी हुई है। सूचना पर थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। मौके पर क्रेन को बुलाकर कार को सीधा करवाकर सभी को निकाला गया। 

धोखाधड़ी के आरोपी लेकर आ रहे थे 
बीगोद थाने में अनाज लेने के बाद पेमेंट नहीं करने को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। आरोपी अल्फाज मंसूरी निवासी मेहसाणा को पकड़ने के लिए थाने की टीम 29 अप्रेल को मेहसाणा गई थी। टीम में थाने के एएसआई बंशीलाल, सिपाही सुनील कुमार और देवनारायण शामिल थे। टीम आरोपी को डिटेन करने के बाद गुजरात से रवाना होकर बीगोद आ रही थी। रास्ते में उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर हादसा हो गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
जैसलमेर के फलसूंड निवासी और राजकोट एम्स के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के...
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस