व्यापारी को जान से मारने की धमकी : व्हाट्सएप पर मैसेज कर दो करोड रुपए की मांग, कहा- फोन कॉल नहीं करेंगे, सीधा सीने में गोली मारेंगे

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

व्यापारी को जान से मारने की धमकी : व्हाट्सएप पर मैसेज कर दो करोड रुपए की मांग, कहा- फोन कॉल नहीं करेंगे, सीधा सीने में गोली मारेंगे

प्रतिष्ठित व्यापारी को बदमाशों ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर दो करोड रुपए देने की मांग की। बदमाशों ने उन्हें मैसेज में मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित व्यापारी ने मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजमेर। अजमेर शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को बदमाशों ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर दो करोड रुपए देने की मांग की है। बदमाशों ने उन्हें मैसेज में मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित व्यापारी ने मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार व्यापारी माधवद्वार, आदर्श नगर निवासी यशवंत शर्मा है, जो अजमेर के उद्योग व्यापारी भी हैं। भगवती मशीन के नाम से उनकी कम्पनी है। मैसेज में बदमाशों ने उन्हें लिखा है कि आपने बहुत पैसा कमा लिया है। अब हमारी बारी है। साथ ही बदमाशों ने धमकी भरे अंदाज में लिखा कि फोन कॉल नहीं करेंगे, सीधा आपके सीने में गोली मारेंगे। मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पुलिस अधिकारी जांच कर रहे है कि मैसेज किसने और कहां से किया है

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग