सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण का शिलान्यास, गंगनहर के 100 वर्ष पर बड़ा तोहफा

फसल उत्पादन में वृद्धि होगी

सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण का शिलान्यास, गंगनहर के 100 वर्ष पर बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 5 दिसंबर को श्रीगंगानगर में फिरोजपुर फीडर के 647.62 करोड़ रुपए के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। परियोजना में सीसी लाइनिंग, हैड और क्रॉस रेगूलेटर का निर्माण-पुरुनिर्माण और तीन रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज शामिल हैं। इससे गंगनहर क्षेत्र के 3.14 लाख हेक्टेयर किसानों को सिंचाई सुविधा और फसल उत्पादन में लाभ मिलेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 5 दिसंबर को श्रीगंगानगर दौरे के दौरान फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना प्रदेश के नहरी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। कुल 647.62 करोड़ रुपए की इस परियोजना में पंजाब की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ और राजस्थान की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रुपए है।

फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्यों में आरडी 0 से 168.230 तक सीसी लाइनिंग, दो हैड रेगूलेटरों का पुनर्निर्माण, एक हैड रेगूलेटर का नव निर्माण, एक क्रॉस रेगूलेटर का पुनर्निर्माण, 19 वीआरबी/डीआरबी का पुनर्निर्माण और तीन रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से हरिके बैराज से आने वाले अतिरिक्त पानी को बेहतर ढंग से फिरोजपुर फीडर में लाया जा सकेगा, जिसका सीधा लाभ गंगनहर को मिलेगा।

गंगनहर क्षेत्र के 3.14 लाख हेक्टेयर काश्तकारों को इससे सिंचाई सुविधा में बड़ी राहत मिलेगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि गंगनहर का शिलान्यास 5 दिसंबर 1925 को महाराजा गंगा सिंह ने किया था। इसी के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। सरकार का दावा है कि इससे नहरी तंत्र नई मजबूती के साथ किसानों की जरूरतें पूरा करेगा।

 

Read More जेडीए में ई-जनसुनवाई : 48 प्रकरणों पर सुनवाई, 19 का मौके पर ही निस्तारण

Read More कोचिंग सेंटर नियंत्रण बिल को इसी माह लागू करने की तैयारी, ड्राफ्ट में संशोधनों को उच्च स्तर से मिल सकती है मंजूरी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत