विधायकों को लेकर उदयपुर से विदा हुए सियासी जादूगर

दोपहर ढाई बजे छोड़ा होटल ताज अरावली

विधायकों को लेकर उदयपुर से विदा हुए सियासी जादूगर

उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर शहर के समीप कोडियात में स्थित होटल ताज अरावली में करीब एक सप्ताह तक की गई बाड़ेबंदी से कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार अपराह्न करीब ढाई बजे विदा हो गए।

ब्यूरो /नवज्योति, उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर शहर के समीप कोडियात में स्थित होटल ताज अरावली में करीब एक सप्ताह तक की गई बाड़ेबंदी से कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार अपराह्न करीब ढाई बजे विदा हो गए। सभी विधायकों डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।


सभी कांग्रेस विधायक, बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और निर्दलीय विधायकों को गुरुवार सुबह ही लंच के बाद जयपुर चलने का इशारा कर दिया गया था। इसके चलते सभी विधायक कूच की तैयारी कर होटल से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। कुछ तो ब्रेकफॉस्ट से पहले ही चलने को आतुर थे। दोपहर में लंच के बाद सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। करीब ढाई बजे सभी विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होटल ताज अरावली को छोड़ा। विधायकों को सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने होटल के पास ही बनाए गए विशेष हेलीपेड से हेलिकॉप्टर में डबोक के लिए उड़ान भरी। उनके साथ राज्यसभा उम्मीद रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक भी थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह, आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ और मंत्री अशोक चांदना सहित कुछ विधायक नौ सीटर एयरक्राफ्ट से रवाना हुए जबकि पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा सहित शेष विधायकों को इंडिगो के विमान में बिठाया गया। सभी विधायकों ने शाम करीब चार बजे लेकसिटी से विदाई ली। सभी विधायकों को जयपुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली रोड स्थित होटल लीला पैलेस ले गए जहां से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए विधानसभा पहुंचेंगे।


पर्यवेक्षक देव ने विधायकों से की चर्चा
जयपुर से रात को उदयपुर की होटल ताज अरावली पहुंचे पर्यवेक्षक टीएस सिंह देव ने गुरुवार को सभी विधायकों से राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया को लेकर बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उम्मीदवारों के साथ भी आवश्यक चर्चा की।

 

Read More दो बाइक भिड़ीं : एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, एक मृतक की पत्नी ने सदमे में तोड़ा दम 



Read More रिश्वत लेते दो कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार : बिल भुगतान के बदले मांगी थी 2.10 लाख की घूस, 70 हजार नकद और 1.40 लाख का चेक बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त