एकलव्य मॉडल स्कूलों में 4062 पदों पर निकली भर्ती, करें अप्लाई
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून 2023 से शुरू हो गए हैं
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन में योग्यता से जुड़ी डिटेल्स चेक कर लें।
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति देशभर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का संचालन कर रही है। इन स्कूलों में कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं जिसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत 4062 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें प्रिंसिपल के 303 पद, अकाउंटेंट के 361 पद,जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के 759 पद, लैब अटेंडेंट के 373 पद और पीजीटी के सब्जेक्ट वाइज 2266 पद रखे गए हैं। एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून 2023 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आॅनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2023 तक भर सकते हैं। अभ्यर्थी एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी और सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
आयु सीमा
एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 में प्रिंसिपल के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक,पीजीटी के लिए 40 वर्ष और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 30 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 31 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू,स्किल टेस्ट,डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग.अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन में योग्यता से जुड़ी डिटेल्स चेक कर लें।
Comment List