सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग पूरी, क्लीन-शेव तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल

शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों में 90 दिनों तक चली

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग पूरी,  क्लीन-शेव तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल

हालांकि फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया।

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है। हाल ही में सलमान ने मुंबई में फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग पूरी की जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, निर्देशक ए. आर. मुरुगदॉस और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे। शूटिंग के बाद सलमान खान ने अपने लुक में एक बड़ा बदलाव किया। उन्होंने अपनी दाढ़ी साफ कर ली, जो उन्होंने फिल्म के किरदार के लिए बढ़ाई थी। सलमान की क्लीन-शेव तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मुंबई के बांद्रा में सलमान और रश्मिका के बीच का एक पैचवर्क सीन था, जो रात 8:30 बजे पूरा हुआ शूटिंग खत्म होते ही सलमान ने दाढ़ी हटा दी, क्योंकि असल जिंदगी में वह क्लीन-शेव लुक ही पसंद करते हैं। सिकंदर की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों में लगभग 90 दिनों तक चली।

इस दौरान चार गाने फिल्माए गए जिनमें तीन जबरदस्त डांस नंबर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए गए जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने वाले हैं। फिल्म सिकंदर में रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी के साथ बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिलेगा। फिलहाल, फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है, जिसमें कलर ग्रेडिंग, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जा रहा है। अगले पांच दिनों में सिकंदर की फाइनल प्रिंट तैयार हो जाएगी जिसके बाद ईद 2025 की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। हालांकि फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल