तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : 3 युवकों की मौत, एक उछलकर 30 फुट गहरी खाई में गिरा

सुबह प्रहलाद की तलाश की गयी

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : 3 युवकों की मौत, एक उछलकर 30 फुट गहरी खाई में गिरा

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामस्वरूप और भैरू को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भीलवाड़ा। जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामस्वरूप भील, भैरू भील और प्रहलाद भील मोटरसाइकिल से राशन सामग्री लेकर सोपुरा की ओर जा रहे थे कि कोटा राजमार्ग पर नया गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार से मोटर साइकिल टकरा गयी, जिससे रामस्वरूप और भैरू भील वहीं गिरकर बुरी तरह घायल हो गये, जबकि प्रहलाद टक्कर लगने से उछलकर सड़क किनारे करीब 30 फुट गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामस्वरूप और भैरू को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह प्रहलाद की तलाश की गयी, तो उसका शव खाई में मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति की कामना की। उन्होंने आदि देव महादेव से...
एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी