पुलिसकर्मी कर रहे है होली का बहिष्कार : पुलिसकर्मियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला करें भजनलाल, गहलोत ने की मामले में दखल देने की अपील 

साथियों एवं परिजनों के साथ होली का त्यौहार मनाएं

पुलिसकर्मी कर रहे है होली का बहिष्कार : पुलिसकर्मियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला करें भजनलाल, गहलोत ने की मामले में दखल देने की अपील 

पूर्व में हमेशा बजट में पुलिसकर्मियों के हित में घोषणा होती थीं। होली साल भर में आने वाला त्यौहार है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की है कि वह पुलिसकर्मियों को होली खेलने के लिए उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला करें। गहलोत ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में उल्लासपूर्ण एवं शांतिपूर्वक होली मनाने में योगदान देने के बाद आज पुलिसकर्मी होली का बहिष्कार कर रहे हैं। मेरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील है कि अविलंब इस मामले में दखल दें एवं पुलिसकर्मियों को होली खेलने के लिए उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला करें।

उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष तमाम लंबित मांगों जैसे डीपीसी से प्रमोशन, मैस भत्ता बढ़ाने, साप्ताहिक अवकाश इत्यादि मांगों को लेकर पुलिसकर्मी आज होली का बहिष्कार कर रहे हैं। पूर्व में हमेशा बजट में पुलिसकर्मियों के हित में घोषणा होती थीं। होली साल भर में आने वाला त्यौहार है। हमारे नेता प्रतिपक्ष एवं कई विधायकों ने विधानसभा में भी इन मांगों को उठाया है एवं आगे भी हम मजबूती से सरकार के समक्ष मांगों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों से निवेदन है कि बहिष्कार पर पुनर्विचार कर आप अपने साथियों एवं परिजनों के साथ होली का त्यौहार मनाएं।

Tags: holi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा