सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

आम नागरिकों को राहत प्रदान कर दी है

सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आमनागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी। नई दरें लागू हो गई है।

जयपुर। राज्य सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) सहित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली डीपीएनजी, सीपीएनजी, आईपीएनजी प्राकृतिक गैस की दरों में कमी कर सभी वर्ग (आल सेगमेंट) के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आम नागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी। नई दरें लागू हो गई है।

सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि सीएनजी पीएनजी की वेट दर 10 प्रतिशत से कम होकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने नई दरें लागू करने का निर्णय करते हुए आम नागरिकों को राहत प्रदान कर दी है। राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब कोटा में आमनागरिकों को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी में 2.12 रु. प्रति किलो की राहत देते हुए अब 91 रु. 9 पैसे प्रति किलोग्राम उपलब्ध होगी। इसी तरह से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस डीपीएनजी में 1.25 रु. की राहत देते हुए 49 रु. 35 पैसे प्रति एससीएम, व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस सीपीएनजी में 1.50 रु. की राहत देते हुए 64 रु. 50 पैसे प्रति एससीएम, औद्योगिक पाइप्ड नेचुरल गैस आइपीएनजी में 1.41 रु. की राहत देते हुए 60 रु. 59 पैसे प्रति एससीएम की दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Tags:  cng

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी