चीन में फिर कोरोना का कहर, चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन

दिशा-निर्देश दिए गए है कि लोगों को घर पर ही रहना होगा।

चीन में फिर कोरोना का कहर, चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से 90 लाख आबादी वाले चीन के चांगचुन शहर में लॉकडाउन लगाया गया है।

विश्वभर में कोरोना के केसों में गिरावट आई है। बात भारत की करे तो कोरोना मामलों में गिरावट आने के कारण सरकार ने छुट का दायरा बढ़ाया है। वहीं लोगों में भी कोरोना के प्रति गंभीरता कम नजर आ रही है।  लेकिन इस बीच कोरोना से जुड़ी खबर चीन से है।  चीन में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में तेजी से उछाल आया है। कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से 90 लाख आबादी वाले चीन के चांगचुन शहर में लॉकडाउन लगाया गया है।

लॉकडाउन लगाने के साथ ही स्थानीय लोगों को दिशा-निर्देश दिए गए है कि लोगों को घर पर ही रहना होगा। कोरोना संभावित लोगों को तीन दौर की जांच करवानी होगी। बढ़ते केसों के कारण गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद करने का फैसला लिया गया है।  परिवहन पर भी पाबंदी लगाई गई है।

चीन में शुक्रवार को देश भर से 397 मामले दर्ज किए गए जो स्थानीय प्रसार की वजह से सामने आए थे. इनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत से हैं, शहर में कोरोना के केवल दो मामलों का पता चला है. हालांकि प्रशासन ने हर उस जगह पर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है जहां एक या एक से ज्यादा मामले सामने आते है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई