पाकिस्तान में 7 लोगों की गोली मारकर हत्या, सभी दुकान में करते थे काम
सभी प्रकार के बल का इस्तेमाल किया जाएगा
एक अन्य घटना में तीन सप्ताह पहले अज्ञात हमलावरों ने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अलग-अलग आतंकी घटनाओं में 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ग्वादर। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर में अपने आवासीय क्वार्टरों पर कम से कम 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरबंदर क्षेत्र में ग्वादर फिश हार्बर के पास एक आवासीय क्वार्टर पर गोलीबारी की, जिसमें सात लोग मारे गए और एक घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत और घायल व्यक्ति पंजाब के खानेवाल जिले के रहने वाले थे तथा ग्वादर में सभी एक दुकान में काम करते थे।
इस बीच प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्रमिकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। एक अन्य घटना में तीन सप्ताह पहले अज्ञात हमलावरों ने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अलग-अलग आतंकी घटनाओं में 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में से नौ पंजाब के थे और उनका उस समय अपहरण कर लिया गया जब वे क्वेटा से ताफ्तान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने अपहृतों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया। उनके शव एक पहाड़ी के पास पुल के नीचे पाए गए। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Comment List