शंघाई के बाद अब बीजिंग में लग सकता है लॉकडाउन

दहशत में खरीदारी करने दुकानों पर उमड़े नागरिक

शंघाई के बाद अब बीजिंग में लग सकता है लॉकडाउन
34 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट की तैयारी

बीजिंग। शंघाई में कोरोना वायरस के कहर को देखकर बीजिंग के निवासी परेशान हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग प्रशासन ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कारण बीजिंग के निवासियों ने शंघाई स्टाइल में लॉकडाउन की आशंका जताई है। लोगों में डर इतना बढ़ गया कि बीजिंग के दुकानों, शॉपिंग मॉल, स्टोर्स में खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात इतने खराब हैं कि चीन की राजधानी में अधिकतर दुकानों की शेल्फ खाली हो चुकी हैं। लोग दहशत में खरीदारी कर रहे हैं। जिसे जो मिल रहा है, उसे ही लेकर अपने घर के स्टॉक को भरने की कोशिश कर रहा है।

शंघाई के हालात देख डरे हुए हैं बीजिंग के निवासी
दरअसल, शंघाई में चीनी सरकार ने अचानक और अघोषित लॉकडाउन लगा दिया था। कहने को तो इस लॉकडाउन को लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगाया गया था, लेकिन लोग खाने-पीने की कमी के कारण भूखों मरने लगे। कई रिपोर्ट्स तो ऐसी भी थीं कि लोग जानबूझकर घरों से बाहर निकलकर अपनी गिरफ्तारी करवा रहे थे। ताकि जेल में उन्हें भरपेट खाना मिल सके। चीनी प्रशासन ने भी शंघाई में लॉकडाउन का पालन कराने में काफी सख्ती बरती। हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए लोगों की निगरानी की गई। इसी कारण बीजिंग के लोग किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए अपने घरों में खाने-पीने के स्टॉक को पहले ही भर लेना चाहते हैं।

34 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट की तैयारी
बीजिंग के सबसे बड़े जिले चाओयांग में अधिकारियों ने रविवार की देर रात निवासियों और वहां काम करने वालों को इस हफ्ते तीन बार कोरोना टेस्ट करवाने का आदेश दिया है। चाओयांग जिले की आबादी लगभग 34 लाख के आसपास है। अधिकारियों को आशंका है कि बीजिंग में एक हफ्ते पहले ही चुपके से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। ऐसे में अगर थोड़े-बहुत मामले भी सामने आते हैं तो जीरो कोविड पॉलिसी के अनुसार, पूरे शहर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। चीन के बाकी शहरों में पहले लगाए गए लॉकडाउन के प्रभावों को देखते हुए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है।

सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहे लोग
बीजिंग के हैडियन जिले में रहने वाले झांग नाम के एक छात्र ने बताया कि मैं सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहा हूं। मैंने दर्जनों पैकेट स्नेक्स और 5 किलोग्राम सेव पहले से ही खरीद कर रखा है। लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पत्तेदार सब्जियां, ताजा मांस, इंस्टेंट नूडल्स और टॉयलेट पेपर रोल की जबरदस्त खरीदारी की है। हालात यह है कि बीजिंग की अधिकर दुकानें आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी हैं। कई दुकानों में चुनिंदा सामान ही मिल रहे हैं, जिनकी कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा