बाइडेन का यूक्रेन में अमेरिकी सेना की किसी भी संभावित तैनाती से खंडन

यूक्रेन में अमेरिकी सेना की तैनाती नहीं: बाइडेन

बाइडेन का यूक्रेन में अमेरिकी सेना की किसी भी संभावित तैनाती से खंडन
पोलैंड में 82वें एयरबोर्न डिवीजन की अपनी यात्रा के दौरान बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेनी बहादुरी के कई उदाहरण दिखाई देंगे, जब वे वहां होंगे।

वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के जारी हमले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में अमेरिकी सेना की किसी भी संभावित तैनाती का खंडन करते हुए कहा कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने पोलैंड में अमेरिकी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षित करने की बात कही थी।

पोलैंड में 82वें एयरबोर्न डिवीजन की अपनी यात्रा के दौरान बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेनी बहादुरी के कई उदाहरण दिखाई देंगे, जब वे वहां होंगे। बाइडेन ने अपनी पिछली टिप्पणियों के बारे में सोमवार को पूछे गए एक सवाल का जवाब में कहा, ''आप इस तरह से शब्दों की व्याख्या करते हैं। मैं सैनिकों से बात कर रहा था। हम सैनिकों को प्रशिक्षित करने में मदद करने के बारे में बात कर रहे थे। इसका मतलब है कि यूक्रेन के सैनिक जो पोलैंड में हैं।''

रूस द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा, ''इससे एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया शुरू होगी। दुनिया बहुत कुछ जानना चाहती है। मैं उन्हें यह नहीं बता रहा हूं कि प्रतिक्रिया क्या होगी।''

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति