फ्रांस-जापान के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा समझौता: 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर का लक्ष्य, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

परमाणु और अंतरिक्ष शक्ति: फ्रांस और जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता

फ्रांस-जापान के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा समझौता: 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर का लक्ष्य, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने नागरिक परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए ऐतिहासिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। दोनों देश 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर विकसित करेंगे। अंतरिक्ष सुरक्षा बढ़ाने और रीयूजेबल रॉकेट तकनीक साझा करने पर भी सहमति बनी है, जो वैश्विक नवाचार को नई दिशा देगी।

टॉक्यों। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जापान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा के विकास पर एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ बुधवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मैक्रों ने कहा, "हमने नागरिक परमाणु ऊर्जा पर एक घोषणापत्र अपनाया है। परमाणु ऊर्जा कार्बन उत्सर्जन कम करने और संप्रभुता की रणनीति के केंद्र में है।" फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश संयुक्त परियोजनाओं के माध्यम से दोनों देश साझेदारी को विकसित करना जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर मिलने की उम्मीद है।

मैक्रों ने कहा, "हमारी साझेदारी अंतरिक्ष क्षेत्र में भी जारी है। फ्रांसीसी अंतरिक्ष कमान में एक जापानी अधिकारी भेजने के लिए एक तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर के साथ यह एक नए स्तर पर पहुंच गई है।" फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के पास इस क्षेत्र में सहयोग विकसित करने की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं, विशेष रूप से पुन: प्रयोज्य रॉकेट (रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल) और छोटे रॉकेट के क्षेत्र में। साथ ही पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों को स्थापित करने में भी सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि, मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग