AI सेक्टर में बड़ी खबर: एंथ्रोपिक देगा अमेरिकी सरकार को विशेष एक्सेस, हटे एक्सपोर्ट कंट्रोल

AI कंपनी एंथ्रोपिक की बड़ी वापसी

AI सेक्टर में बड़ी खबर: एंथ्रोपिक देगा अमेरिकी सरकार को विशेष एक्सेस, हटे एक्सपोर्ट कंट्रोल
अमेरिकी सरकार ने एंथ्रोपिक के उन्नत एआई मॉडल पर लगे एक्सपोर्ट कंट्रोल हटा दिए हैं। कंपनी 2 जुलाई से क्लाउड फैबल 5 और मिथोस 5 को चरणबद्ध तरीके से फिर उपलब्ध कराएगी। साथ ही, सुरक्षा जांच के लिए अमेरिकी सरकार को विशेष एक्सेस और नए साइबर सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

वॉशिगंटन। अमेरिकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी एंथ्रोपिक को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने उसके उन्नत एआई मॉडल क्लाउड फैबल 5 और मिथोस 5 पर लगाए गए एक्सपोर्ट कंट्रोल हटा दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने मॉडल की सुरक्षा जांच और मूल्यांकन के लिए अमेरिकी सरकार को विशेष एक्सेस उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रतिबंध हटने के बाद 2 जुलाई से दोनों एआई मॉडल चरणबद्ध तरीके से फिर से वैश्विक उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिकी प्रशासन ने इन मॉडलों की पहुंच सीमित कर दी थी, जिसके बाद एंथ्रोपिक और सरकार के बीच लगातार बातचीत चल रही थी।

रिपोर्टों के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत केवल अधिकृत सरकारी एजेंसियों और विश्वसनीय साझेदारों को नियंत्रित एक्सेस मिलेगा। एंथ्रोपिक अपने एआई सिस्टम में नए सुरक्षा फिल्टर और साइबर सुरक्षा उपाय भी लागू कर रही है, ताकि गलत इस्तेमाल और एआई जेलब्रेक जैसी गतिविधियों को रोका जा सके। कंपनी ने यह भी बताया कि वह Amazon, Microsoft और Google समेत प्रमुख तकनीकी कंपनियों के साथ मिलकर एआई सुरक्षा के लिए साझा मानक तैयार कर रही है। इसके अलावा अमेरिकी सरकार के साथ मॉडल टेस्टिंग, प्री-रिलीज मूल्यांकन और सुरक्षा शोध को भी आगे बढ़ाया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका की एआई रणनीति और वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पेटीज खाने रुका कलेक्शन एजेंट, स्कूटी से 20 लाख रुपए का बैग ले उड़े बदमाश पेटीज खाने रुका कलेक्शन एजेंट, स्कूटी से 20 लाख रुपए का बैग ले उड़े बदमाश
नाहरगढ़ थाना इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी के पायदान पर रखा 20 लाख रुपए नकदी से भरा बैग दो बदमाश चुराकर...
टोल के पास रहते हैं तो मिलेगी राहत, सालाना 1500 रुपए में बनेगा स्थानीय पास
कोटा में किडनी फेल्योर से 12 दिन में चौथी प्रसूता की मौत, जेकेलोन अस्पताल में हुई थी डिलेवरी
जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान
पीएम सूर्यघर योजना के तहत 3 लाख से अधिक घरों में लगाए सोलर, नागर ने कहा- एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण पर जोर
कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष
एसओजी की बड़ी कार्रवाई, जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार