अमेरिका में समुद्र किनारे मिली ‘ब्लू ड्रैगन’, एक इंच की यह मछली दिखने में जितनी क्यूट उतनी ही जानलेवा

शरीर पर होता है जहरीला कांटा

अमेरिका में समुद्र किनारे मिली ‘ब्लू ड्रैगन’, एक इंच की यह मछली दिखने में जितनी क्यूट उतनी ही जानलेवा

क्यूट सा दिखने वाला जीव कुछ और नहीं बल्कि एक जहरीला ब्लू ड्रैगन है।

वाशिंगटन। सोचिए आप एक टापू पर घूमने गए हैं। नीला समंदर और ठंडी-ठंडी रेत के मजे ले रहे हैं, तभी आपको अपनी छोटी उंगली के बराबर एक क्यूट सी मछली दिखती है। लेकिन क्या होगा अगर आपको पता चले कि वह क्यूट सी मछली आपकी जान ले सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में टेक्सस के सैन एंटोनियो के रहने वाले एरिक यांता के साथ। जब वह अपनी पत्नी के साथ मुस्तांग टापू पर घूमने गए थे। समुद्र के किनारे घूमने के दौरान यांता और उनकी पत्नी ने नीले रंग का एक छोटा सा खूबसूरत जीव देखा जो करीब एक इंच का ही था। नीले रंग का यह जीव पत्थर से चिपका था। एरिक ने पत्थर को उठा लिया और उसे वापस पानी में डाल दिया। पानी में डालने से पहले उन्होंने बेहद करीब से उसका वीडियो भी बनाया। लेकिन अगर उन्हें पता होता कि वह क्यूट सा दिखने वाला जीव कुछ और नहीं बल्कि एक जहरीला ब्लू ड्रैगन है।

नीले रंग के कारण छुप जाते हैं
एरिक को इसके बारे में कुछ नहीं पता था। जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो रेडिट पर डाला और लोगों से इसके बारे में पूछा। एडिनबर्ग में टेक्सास विश्वविद्यालय में पर्यावरण और समुद्री विज्ञान स्कूल के प्रोफेसर और निदेशक डेविड हिक्स ने कहा कि ब्लू ड्रैगन समुद्र के किनारे रहते हैं। वह अपने नीले शरीर के जरिए समुद्र में छुपे रहते हैं, ताकि शिकारी जीव उन्हें न देख सकें।

शरीर पर होता है जहरीला कांटा
ग्लौकस अटलांटिकस या ब्लू ड्रैगन दिखने में जितने छोटे हैं वह उतने ही खतरनाक होते हैं। डेविड हिक्स ने बताया कि यह जेली फिश की फैमिली से आने वाले ‘पोर्तगीस मैन-ऑफ -वॉर’ जैसे जीवों को खाता है। पोर्तगीस मैन-ऑफ -वॉर में जहरीले कांटे होते हैं, उन्हीं कोशिकाओं को यह अपने शरीर में संरक्षित करता रहता है। जिन्हें सिनिडोसाइट्स कहा जाता है। बाद में ब्लू ड्रैगन शिकारियों से अपनी रक्षा के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका दर्द ‘पोर्तगीस मैन-ऑफ -वॉर’ के दर्द जैसा ही होता हैए कभी-कभी यह जानलेवा हो सकता है। इसके प्रभाव से उल्टी शुरू हो सकती है। डेविड का कहना है कि अगर कभी इसके कांटों से सामना हो जाए तो आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई