यूरोप और नाटो से किनारा कर रहे ट्रंप : अमेरिका का भारत-चीन-रूस के साथ कोर-5 प्लान तैयार, सुपरक्लब में दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्तियां होंगी शामिल

नाटो सदस्य देशों से किनारा क्यों करना चाहते हैं

यूरोप और नाटो से किनारा कर रहे ट्रंप : अमेरिका का भारत-चीन-रूस के साथ कोर-5 प्लान तैयार, सुपरक्लब में दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्तियां होंगी शामिल

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ट्रंप अपने परंपरागत सहयोगी यूरोप और नाटो सदस्य देशों से किनारा क्यों करना चाहते हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोर-5 सुपरक्लब बनाने की तैयारी में हैं। इस सुपरक्लब में दुनिया की पांच सबसे बड़ी महाशक्तियां शामिल होंगी। माना जा रहा है कि ट्रंप इस ग्रुप तो जी7 समूह के विकल्प के तौर पर बनाना चाहते हैं, जिसमें यूरोप का दबदबा है। ट्रंप के प्रस्तावित कोर-5 या सी 5 सुपरक्लब में भारत, अमेरिका, रूस, चीन और जापान शामिल हो सकते हैं। अगर वाशिंगटन में चल रही अफवाहों पर यकीन किया जाए, तो ट्रंप यूरोप को किनारे करते हुए कोर 5 को जी7 (ग्रुप ऑफ सेवन) के संभावित विकल्प के तौर पर पेश करना चाहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ट्रंप अपने परंपरागत सहयोगी यूरोप और नाटो सदस्य देशों से किनारा क्यों करना चाहते हैं।

यूरोप और नाटो का भविष्य खतरे में
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ट्रंप वास्तव में कोर-5 का गठन करने जा रहे हैं तो यह अमेरिका की प्राथमिकताओं में बहुत बड़ा बदलाव होगा। अब तक अमेरिका अपने यूरोपीय सहयोगियों पर निर्भर रहा है। लेकिन, अब नया फ्रेमवर्क उसे यूरोप से दूर लेकर जाएगा, जिससे बड़ा जियोपॉलिटिकल बदलाव होगा। इस समूह के बनने का मतलब न सिर्फ नाटो की मौत होगी, बल्कि क्वाड भी खत्म हो जाएगा। क्योंकि नाटो का गठन रूस के खिलाफ और क्वाड का गठन चीन के खिलाफ किया गया था, लेकिन अब ये दोनों देश अमेरिका के साथ एक ही गुट में शामिल होंगे।

5 देशों का सुपरक्लब
ट्रंप ने इस साल की शुरूआत में इस समूह को बनाने के संकेत दिए थे, जिसे विशेषज्ञों ने जियोपॉलिटिकल एक्सपेरिमेंट करार दिया था। जून में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा था कि रूस और चीन को भी इस ग्रुप का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद रूस को हटाने की कोशिश करना एक बहुत बड़ी गलती थी। माना जाता है कि जी 7 के यूक्रेन को क्रीमिया से रूस को हटाने के लिए उकसाने के कारण ही फरवरी 2022 में पुतिन ने हमले का आदेश दिया था।

सी 5 पर ट्रंप का क्यों है जोर
ट्रंप ने कहा कि अगर रूस इसमें होता तो अभी कोई युद्ध नहीं होता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुतिन के इस ग्रुप का हिस्सा न होने से जिंदगी और मुश्किल हो जाती है। ऐसा लगता है कि इसने ट्रंप को पांच देशों के सुपरक्लब के आइडिया पर विचार करने और अमेरिका, रूस, चीन, भारत और जापान को एक स्ट्रेटेजिक छतरी के नीचे लाने के लिए प्रेरित किया। रिपोर्ट में कहा गया है, स्ट्रेटेजी में एक कोर 5, या जी 5 का प्रस्ताव है, जिसमें यूएस, चीन, रूस, भारत और जापान शामिल हैं। ये 100 मिलियन से ज्यादा आबादी वाले कई देश हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि यह ग्रुप जी 7 की तरह रेगुलर तौर पर खास जरूरी विषयों पर समिट के लिए मिलेगा।

Read More अंतरराष्ट्रीय कानून अब खत्म: ईरान-यूएस जंग से भड़का रूस, बुलाई पी-5 देशों की बैठक

सी5 बनाकर करना क्या चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप का मानना है कि अब यूरोप और नाटो अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं रहे हैं। वह लंबे समय से नाटो सदस्य देशों की आलोचना कर रहे हैं और कई बार फंड में कटौती करने की धमकी भी दे चुके हैं। खबर है कि कोर-5 ग्रुप का पहला एजेंडा भी तय हो गया है - मिडिल ईस्ट सिक्योरिटी, जिसमें इजरायल और सऊदी अरब के बीच रिश्ते नॉर्मल करने पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्तियों के साथ अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। अब अमेरिका अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए खुद को खतरे में नहीं डालेगा, बल्कि अपने फायदे के लिए साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करेगा।

Read More खाड़ी देशों पर ईरान के हमले: दुबई हवाई अड्डे पर कई ड्रोन हमले, विमान सेवाएं बाधित हुई

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश