थाई-कंबोडिया सीमा पर तनाव: मोर्टार हमले को कंबोडिया ने बताया 'गलती'
कंबोडिया ने कहा, थाई क्षेत्र में गोली चलाने का कोई इरादा नहीं था: थाई सेना
कंबोडियाई सेना के मोर्टार हमले में एक थाई सैनिक घायल हो गया। कंबोडिया ने इसे अभियान संबंधी गलती बताते हुए स्पष्ट किया कि थाई क्षेत्र में गोलीबारी का उनका कोई इरादा नहीं था।
फ्नोम पेन्ह। थाई सेना ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कंबोडियाई पक्ष ने थाई सैन्य इकाइयों से संपर्क करके दावा किया है कि उसका थाई क्षेत्र में गोली चलाने का कोई इरादा नहीं था। थाई सेना के प्रवक्ता विथाई सुवारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि कंबोडिया ने उस दिन स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 7:25 बजे सीमावर्ती इलाके में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे एक थाई सैनिक घायल हो गया।
विथाई ने कहा कि कंबोडियाई पक्ष ने कहा है कि यह घटना एक मिशन के दौरान कंबोडियाई बलों द्वारा की गयी एक अभियान-संबंधी गलती के कारण हुई थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Feb 2026 11:26:09
एएनटीएफ ने राजस्थान में बड़े ऑपरेशन चलाकर एमडी किंग सहित कई तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारी मात्रा में...

Comment List