कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा

ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान फैलने की आशंका

कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
कनाडा ने अमेरिकी राज्य टेक्सास से मवेशियों के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। टेक्सास के दो बछड़ों में मांस खाने वाला घातक परजीवी 'न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म' मिलने के बाद वहां आपदा घोषित की गई है। यह परजीवी जानवरों के खुले घावों में अंडे देकर मांस को भीतर तक कुतर देता है।

वॉशिंगटन। कनाडा की खाद्य निरीक्षण एजेंसी ने बछड़ों में मांस खाने वाले 'स्क्रूवर्म' मिलने के बाद अमेरिकी राज्य टेक्सास से आने वाले मवेशियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ला प्रियोर शहर और जवाला काउंटी में बछड़ों के भीतर ये स्क्रूवर्म मिला है। इसके मद्देनजर टेक्सास में भी आपदा घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की सीमा पार करने से पहले 21 दिनों के भीतर जो भी गाय और घोड़े टेक्सास में रहे होंगे, उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के उस बयान के बाद आयी है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के सबसे बड़े गोमांस और मवेशी उत्पादक राज्य टेक्सास में दो अलग-अलग बछड़ों में यह परजीवी पाया गया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस प्रकोप से पैदा हुए 'आसन्न खतरे' के मद्देनजर शुक्रवार को आपदा की घोषणा कर दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान इसके और फैलने की आशंका है। 

'न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म' एक परजीवी मक्खी है, जिसकी मादा जीवित गर्म खून वाले जानवरों और इंसानों के खुले घावों व श्लेष्मा झिल्ली में अंडे देती है। जब इन अंडों से लार्वा निकलते हैं, तो सैकड़ों की संख्या में ये नुकीले मुंह वाले लार्वा मांस को कुतरते हुए भीतर तक रास्ता बना लेते हैं। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो अंततः संक्रमित जीव की मौत हो जाती है। बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि टेक्सास में 60 वर्षों में पहला ऐसा मामला तीन सप्ताह के एक बछड़े में मिला है, जिसके नाभि क्षेत्र में यह लार्वा पाया गया। यह मामला ला प्रियोर शहर में सामने आया था। इसके बाद शुक्रवार को पहले मामले से लगभग 9 किलोमीटर दूर जवाला काउंटी में एक महीने के बछड़े में दूसरा मामला सामने आया। यूएसडीए ने कहा कि इसका पता तब चला, जब अधिकारी 'कई संदिग्ध मामलों' की जांच कर रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत