इतालवी परिवहन मंत्रालय ने कहा ओलंपिक्स के पहले दिन हुए हमले, आयोजन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

इटली में ओलंपिक से पहले रेल सेवाओं पर तोड़फोड़

इतालवी परिवहन मंत्रालय ने कहा ओलंपिक्स के पहले दिन हुए हमले, आयोजन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

इटली में शीतकालीन ओलंपिक के पहले दिन बोलोन्या क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, केबल और स्विच पर तोड़फोड़ से ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं, जांच एजेंसियां हमले की आशंका जता रही हैं।

मिलान। इटली के परिवहन मंत्रालय ने बोलोन्या क्षेत्र में शीतकालीन ओलंपिक्स के पहले दिन हुई ट्रेन सेवाओं को बाधित करने वाली घटनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करार देते हुए कहा है कि ये 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से ठीक पहले फ्रांस में हुए हमलों की याद दिलाती हैं। बोलोन्या क्षेत्र में रेलवे ट्रैक और उससे जुड़ी अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचने की कई घटनाएं सामने आयी हैं। पहली घटना शनिवार सुबह बोलोन्या-वेनिस खंड पर दर्ज की गयी, जहां क्षतिग्रस्त केबल पाए गए। इसके अलावा, बोलोन्या-पाडुआ लाइन पर एक स्विच के पास एक देसी बम (आईईडी) बरामद किया गया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। 

इसी मार्ग के उच्च-रफ्तार रेलवे खंड पर बिजली के केबल काटे गए, जबकि बोलोन्या-एंकोना लाइन पर पेसारो के पास एक विद्युत कैबिनेट में आग लगने की सूचना मिली। इटली के रेलवे नेटवर्क संचालक ने दोपहर 2:45 बजे सेवा बहाल किये जाने की घोषणा की। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आज सुबह बोलोन्या और पेसारो रेलवे स्टेशनों के पास हुई गंभीर तोडफ़ोड़ की घटनाएं, जिनसे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हुई, चिंताजनक हैं और फ्रांस में पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले हुए हमलों की याद दिलाती हैं।

मंत्रालय ने कहा, परिवहन मंत्री और उप प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बयान में कहा गया, इस तरह की अभूतपूर्व गंभीर कार्रवाइयां इटली की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल नहीं कर पाएंगी, जिसे (शीतकालीन) ओलंपिक खेल और भी सकारात्मक तथा प्रभावशाली बनाएंगे। 

बोर्मियो में प्रतियोगिताओं की निगरानी कर रहे साल्विनी ने स्वयं इन घटनाओं को जानबूझकर किये गये हमले बताया। उन्होंने कहा, यदि यह पुष्टि होती है कि ओलंपिक खेलों के पहले दिन ट्रेन सेवाओं का रुकना जानबूझकर किये गये हमले का नतीजा है, तो यह कहा जा सकता है कि कोई इटली का बुरा चाहता है। इतालवी मीडिया के अनुसार, जांचकर्ता इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं कि यह एक प्रदर्शनात्मक अराजकतावादी कार्रवाई हो सकती है, जैसा कि 2024 में पेरिस ओलंपिक के दौरान फ्रांस में देखा गया था। 

Read More "कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुलाकात कर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। देवनानी ने अपने...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित
जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब
ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
पीएम मोदी, खरगे और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं: साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर दिया जोर