उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले के बाद लॉकडाउन की घोषणा

फियोंगयांग में ओमिक्रोन वैरिएंट का प्रकोप काफी ज्यादा है

उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले के बाद लॉकडाउन की घोषणा
डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) में पहले कोविड-19 मामले सामने आने के बाद उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने सख्त राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया है।

फियोंगयांग। डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) में पहले कोविड-19 मामले सामने आने के बाद उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने सख्त राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया है। फियोंगयांग में ओमिक्रोन वैरिएंट का प्रकोप काफी ज्यादा है। हालांकि अभी संक्रमितों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है। प्रदेश के स्वामित्व वाले कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार यह सबसे बड़ा आपातकालीन हादसा है। इस मामले को लेकर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन आपातकालीन बातचीत कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि देश में यह वायरस लंबे समय से मौजूद है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अपनी आबादी के लिए किसी तरह का टीकाकरण अभियान नहीं चलाया है। देश ने चीनी निर्मित सिनोवैक वैक्सीन और एस्ट्राजेनेका जैब्स दोनों वैक्सीन को खारिज कर दिया था। महामारी की शुरुआत के बाद से देश ने अपनी सीमाओं को बंद कर के कोरोना के संक्रमण से बचने का फैसला किया था, जिससे गंभीर आर्थिक स्थिति और भोजन की कमी हो गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप