लॉस एंजिल्स जंगल की आग से 164 अरब डॉलर का नुकसान : इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग रही, संपत्ति और पूंजी का हुआ नुकसान

बीमाकृत नुकसान 75 अरब डॉलर होने का अनुमान 

लॉस एंजिल्स जंगल की आग से 164 अरब डॉलर का नुकसान : इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग रही, संपत्ति और पूंजी का हुआ नुकसान
अमेरिका की लॉस एंजिल्स काउंटी को तबाह करने वाली दो सबसे बड़ी जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार इससे कुल 164 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और पूंजी तक का नुकसान हुआ है।

लॉस एंजिल्स। अमेरिका की लॉस एंजिल्स काउंटी को तबाह करने वाली दो सबसे बड़ी जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार इससे कुल 164 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और पूंजी तक का नुकसान हुआ है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पैलिसेड्स और ईटन की आग से होने वाली कुल संपत्ति और पूंजीगत हानि 95 अरब डॉलर से 164 अरब डॉलर के बीच हो सकती है, जिसमें बीमाकृत नुकसान 75 अरब डॉलर होने का अनुमान है। यूसीएलए एंडरसन फोरकास्ट के अर्थशास्त्री झियुन ली और विलियम यू द्वारा लिखित रिपोर्ट में 2025 के लिए काउंटी-स्तरीय सकल घरेलू उत्पाद में 0.48 प्रतिशत की हानि का अनुमान लगया गया है, जो लगभग 4.6 अरब डॉलर है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय व्यवसायों एवं कर्मचारियों की कुल वेतन हानि 29.7 करोड़ डॉलर है। 

रिपोर्ट में कहा गया कि जंगल की आग का पर्याप्त एवं प्रभावी शमन और निवेश के बिना, कैलिफोर्निया वासियों को तेजी से उच्च बीमा प्रीमियम एवं उत्पन्न प्रदूषण के कारण बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ेगा। लॉस एंजिल्स आवास बाजार विशेष रूप से किराये की इकाइयों के लिए तेजी से पहुंच से बाहर हो जाएगा। यूसीएलए एंडरसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की वेबसाइट के अनुसार, यूसीएलए एंडरसन पूर्वानुमान कैलिफोर्निया एवं देश के लिए सबसे व्यापक रूप से देखे जाने वाले और प्राय: उद्धृत आर्थिक दृष्टिकोणों में से एक है। अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाली काउंटी लॉस एंजिल्स ने पिछले महीने अपने इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग देखी। दो घातक बड़ी जंगल की आग में कम से कम 28 लोग मारे गए और 16,000 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गईं। पैलिसेड्स और ईटन की आग में क्रमश: 23,700 एकड़ (95.9 वर्ग किमी) और 14,000 एकड़ (56.7 वर्ग किमी) क्षेत्र झुलस गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
उड़ानों का संचालन इन दिनों तय समय पर नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दो फ्लाइट देरी से रवाना...
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार