उज़्बेकिस्तान में केरल के मेडिकल छात्र की हत्या, साथी छात्र ने सिर पर मारा लैपटॉप

कानूनी कार्रवाई जारी

उज़्बेकिस्तान में केरल के मेडिकल छात्र की हत्या, साथी छात्र ने सिर पर मारा लैपटॉप
उज्बेकिस्तान के बुखारा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में केरल की 22 वर्षीय छात्रा सावरिया की उसके ही सहपाठी ने लैपटॉप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आपसी विवाद के बाद हुए इस हमले में आंतरिक रक्तस्राव के कारण छात्रा ने दम तोड़ दिया।

तिरुवनंतपुरम। उज़्बेकिस्तान में केरल के एक मेडिकल छात्र की कथित रूप से हत्या कर दी गयी है। आरोप है कि उसके एक साथी छात्र ने उसके सिर पर लैपटॉप से वार किया था। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पीड़ित की पहचान केरल के हरिपाद निवासी सावरिया (22) के रूप में हुई है। यह घटना लगभग चार दिन पहले हुई थी। हमले में सावरिया के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उसे अंदरूनी रक्तस्राव हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गयी।

आरोपी सदरुल अनाम (23), केरल के मलप्पुरम ज़िले के पेरिनथलमाना का निवासी है और गिरफ़्तार कर लिया गया है और वह अभी उज़्बेक पुलिस की हिरासत में है। पीड़ित और आरोपी दोनों उज़्बेकिस्तान की बुखारा राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के छात्र हैं।मृत छात्र का शव नयी दिल्ली लाया गया है। उज़्बेकिस्तान के अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई