मॉरीशस के अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप के पास दिखा मिलिट्री हैंगर, हैरत में दुनिया

सैन्य विशेषज्ञों का दावा है कि इस द्वीप पर भारत ने बनाया सैन्य अड्डा 

मॉरीशस के अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप के पास दिखा मिलिट्री हैंगर, हैरत में दुनिया
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस की ओर से शेयर की गई सैटेलाइट तस्वीर में अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप के आसपास नए निर्माण दिखाई दे रहे हैं।

लुइस। हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस का एक द्वीप पिछले कुछ समय से खूब चर्चा में है। इस द्वीप का कनेक्शन भारत के साथ जोड़ा जाता है। कई सैन्य विशेषज्ञों का दावा है कि इस द्वीप पर भारत ने सैन्य अड्डा बनाया है। हालांकि, भारत की तरफ से इन दावों को न तो स्वीकार किया गया है और ना ही खारिज। अब ताजा सैटेलाइट तस्वीर में अगलेगा द्वीप पर बने एयर स्ट्रिप के करीब हैंगर दिखाई दे रहा है। यह हैंगर सिविलियन न होकर मिलिट्री टाइप का नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, रनवे, टैक्सीवे और एप्रन के चिन्ह भी साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह एयर स्ट्रिप अब इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हैंगर के अलावा दिखाई दिए कई निर्माण
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस की ओर से शेयर की गई सैटेलाइट तस्वीर में अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप के आसपास नए निर्माण दिखाई दे रहे हैं। अगलेगा एयर स्ट्रिप पर हैंगर को बनाया जा रहा है, रनवे, टैक्सीवे और एप्रन साइन दिखाई दे रहे हैं। इस एयर स्ट्रिप का इस्तेमाल छोटे हवाई जहाज, सर्विलांस ड्रोन, समुद्री गश्ती विमान को आपरेट करने के लिए किया जा सकता है। पिछले साल आॅस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने दावा किया था कि अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप का निर्माण भारत ने किया है। इसके कुछ दिनों बाद अरबी मीडिया अल जजीरा ने भी ऐसा ही दावा किया था।

अगलेगा द्वीप कहां स्थित है
अगलेगा द्वीप मॉरीशस के मुख्य द्वीप से लगभग 1100 किमी दूर स्थित है। यह दो द्वीपों का समूह है। इसका उत्तरी द्वीप 12.5 किमी लंबा और 1.5 किमी चौड़ा है। वहीं, दक्षिणी द्वीप 7 किमी लंबा और 4.5 किमी चौड़ा है। अगलेगा में जो एयर स्ट्रिप बनी है, वो उत्तरी द्वीप पर स्थित है। यह द्वीप 6400 एकड़ में फैला है। अगलेगा द्वीप पर लगभग 300 लोग रहते हैं। इनका मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना और नारियल की खेती करना है। अगलेगा द्वीप पर भारतीय नौसेना की मौजूदगी से हिंद महासागर के एक महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकाने जद में आ जाएंगे। यह द्वीप वैश्विक शिपिंग रूट के बीच में स्थित है। यहां से दुनियाभर के कुल समुद्री व्यापार का 35 फीसदी हिस्सा गुजरता है। अगलेगा से भारत अपने दक्षिणी समुद्री किनारे की अच्छे से निगरानी भी कर सकता है। चीन भी हिंद महासागर में तेजी से उपस्थिति बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत अगलेगा द्वीप के जरिए हिंद महासागर में चीन की हरकतों पर निगाह रख सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का तीसरा चरण शुरू कर...
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली
ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी का एक्शन: ईरान पर टूटा दुखों का पहाड़, अमेरिका ने जब्त किए एक करोड़ क्रिप्टोकरेंसी
UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली
बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत